SpaceX पेमेंट ऑप्शन में Dogecoin को करेगी शामिल, मस्क के ट्वीट से 15% उछला टोकन

Elon Musk ने अपने ट्वीट में हालांकि ये नहीं बताया कि डॉज को पेमेंट ऑप्शन के रूप में कब से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2022 15:14 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin की कीमत पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट में चल रही थी।
  • मस्क के ट्वीट ने डॉजकॉइन के लिए बूस्टर डोज का काम किया है।
  • ट्वीट के बाद इसमें 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी एक साथ हो गई।

भारत में डॉजकॉइन की कीमत 6.80 रुपये पर चल रही है।

SpaceX के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा है कि उनकी स्पेस कंपनी जल्द ही डॉजकॉइन (Dogecoin) में पेमेंट सर्विस को लागू करने वाली है। इस खबर के बाहर आते ही मीम क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन की कीमत में बड़ा उछाल देखा गया। पिछले कुछ दिनों से DOGE की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही थी लेकिन मस्क का एक ट्वीट डॉग थीम आधारित इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए बूस्टर डोज साबित हुआ है। 

Tesla कंपनी के मालिक एलन मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसके बाद से डॉजकॉइन की कीमत एकदम से उछाल खा गई और इसमें 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी एक साथ हो गई। मस्क ने अपने ट्वीट में कहा, "Tesla के Merch (मर्चेंडाइज) DOGE में खरीदे जा सकते हैं, जल्द ही SpaceX के Merch भी खरीदे जा सकेंगे।" मस्क ने कहा कि कंपनी जल्द ही डॉजकॉइन की पेमेंट के ऑप्शन में स्वीकार करने की शुरुआत कर देगी। मस्क के इस ट्वीट के बाद डॉजकॉइन की कीमत में बड़ा इजाफा देखने को मिला। 

Dogecoin की कीमत पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट में चल रही थी। डॉजकॉइन की प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो मीम कॉइन में आखिरी बार बड़ी बढ़त 13 मई को देखी गई थी, जब इसकी कीमत में 6% का इजाफा हुआ था। उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट चली आ रही है। हालांकि, इस बीच कई बार इसमें मामूली बढ़त भी देखी गई। लेकिन मस्क के ट्वीट ने डॉजकॉइन के लिए बूस्टर डोज का काम किया है। इसके वर्तमान प्राइस स्टेटस की बात करें तो आज भी डॉजकॉइन की कीमत में 6.7% की बढ़ोत्तरी हुई है। खबर लिखने के समय तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत 6.80 रुपये पर बनी हुई थी। 

Elon Musk ने अपने ट्वीट में हालांकि ये नहीं बताया कि डॉज को पेमेंट ऑप्शन के रूप में कब से शुरू किया जाएगा। इस पर उनके फैन्स ने एक और सवाल भी किया। मस्क से पूछा गया कि क्या Starlink की इंटरनेट सर्विस के लिए भी डॉजकॉइन को पेमेंट ऑप्शन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा? तो, मस्क ने इस पर जवाब दिया- "शायद एक दिन!" यानि कि आने वाले समय में स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस के लिए भी डॉजकॉइन पेमेंट शुरू हो सकती हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.