Doge NFT को मिला Web3 प्रोफाइल मेकर Degenscore का सपोर्ट

Degenscore एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है जो ऑन चेन रेज्यूमे बनाने से संबंधित सर्विसेज मुहैया करवाता है। प्लेटफॉर्म पर आप अपनी Web3 प्रोफाइल बना सकते हैं जिससे आपकी वेब3 में एक पहचान बन जाती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Degenscore ने की Doge NFT को सपोर्ट करने की घोषणा
  • Doge NFT के फैन्स Degenscore पर पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं
  • 10 हजार से ज्यादा यूजर्स ने किया हुआ है Dogecoin NFT में निवेश

वर्तमान में PleasrDAO Dog एनएफटी का सबसे बड़ा मालिक है

Web3 प्रोफाइल बनाने वाले प्लेटफॉर्म Degenscore ने Doge NFT को  सपोर्ट करने की घोषणा की है। Degenscore एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है जो ऑन चेन रेज्यूमे बनाने से संबंधित सर्विसेज मुहैया करवाता है। प्लेटफॉर्म पर आप अपनी Web3 प्रोफाइल बना सकते हैं जिससे आपकी वेब3 में एक पहचान बन जाती है। प्लेटफॉर्म पर चल रहे विभिन्न प्रकार के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस प्रोजेक्ट्स पर आप अपनी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। 

Degenscore ने घोषणा कर कहा है कि अब Doge NFT के फैन्स Degenscore पर पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं। जून में एक एनएफटी को 40 लाख डॉलर में बेचा गया था। यह एनएफटी 2010 के Doge मीम पर बना था। इसे Atsuko Sato ने बनाया था। यह वही जापानी टीचर था जिसके Shiba Inu कुत्ते Kabosu की तर्ज पर ही दुनिया का सबसे महंगा मीम बनाया गया था। इसके कुछ महीने के बाद PleasrDAO ने Fractional.art प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसके स्वामित्व के आंशिक हिस्से को बेचने का काम शुरू किया। इन आंशिक टोकनों को DOG कहा जाता है। 
Advertisement

किसी भी एनएफटी के आंशिक हिस्से को बेचने से साधारण खरीदारों को भी महंगे एनएफटी का हिस्सा बनने का मौका मिल जाता है, जिसे कि वे किसी और तरीके से खरीदने में समर्थ नहीं हैं। इससे पूरे सेक्टर को एक व्यापक पहुंच मिल जाती है। इस आर्ट पीस का मालिक इसे एक निश्चित प्लेटफॉर्म के वॉलेट में जमा करता है, जो फंजीबल ERC-20 टोकन जारी करने की एक्सेस देता है। DOG टोकन खरीदने के बाद यूजर इस एनएफटी में अपना खुद का एक हिस्सा भी बना सकते हैं। यहां तक कि होल्डर्स डिसीजन मेकिंग में भी अपने विचार दे सकते हैं। 

वर्तमान में PleasrDAO इस एनएफटी का सबसे बड़ा मालिक है। यह टोकन सप्लाई के 49% हिस्से को कंट्रोल करता है। 10 लाख से ज्यादा DOG टोकन वाले 200 वॉलेट हैं। 10 हजार से ज्यादा यूजर्स ने पहले से ही Dogecoin NFT में निवेश किया हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Doge NFT, Doge, Doge meme, NFT, Web3 cryptos

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.