अमेरिकी रेगुलेटर्स ने BlockFi क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पर लगाया 10 करोड़ डॉलर का जुर्माना, जानें कारण

एग्रीमेंट, जिसका पालन नहीं किया गया, कहता है कि वर्तमान ब्लॉकफाई ग्राहक अपने मौजूदा निवेश पर ब्याज कमाना जारी रख सकते हैं, लेकिन कंपनी को नए अमेरिकी ग्राहकों को प्रोडक्ट नहीं बेचना चाहिए।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 14:37 IST
ख़ास बातें
  • BlockFi Inc. एक लोकप्रिय क्रिप्टो प्लेटफॉर्म है
  • कंपनी को SEC को 50 मिलियन डॉलर (करीब 377.14 करोड़ रुपये) देने होंगे
  • इसके अलावा 32 राज्यों को भी 50 मिलियन डॉलर का पेमेंट करना होगा

BlockFi एक क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म है, जो क्रिप्टो एसेट लैंडिंग सर्विस देता है

BlockFi Inc. के ऊपर सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) और राज्य के रेगुलेटर्स द्वारा 100 मिलियन डॉलर (लगभग 755 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। BlockFi Inc. एक लोकप्रिय क्रिप्टो प्लेटफॉर्म है। कंपनी पर आरोप लगाया गया है कि यह अवैध रूप से एक प्रोडक्ट पेश करती है, जो ग्राहकों को उनके डिजिटल टोकन को उधार देने के बदले हाई इंटरेस्ट रेट देने का वादा करता है। एजेंसी ने सोमवार इस जुर्माने को लेकर एक बयान भी जारी किया है।

SEC ने अपने बयान में कहा है कि BlockFi Inc. ने अमेरिकी निवेशकों को SEC पर सिक्टोरिटीज़ के रूप में रजिस्टर किए बिना ही उन्हें अकाउंट्स बेच दिए हैं। एग्रीमेंट, जिसका पालन नहीं किया गया, कहता है कि वर्तमान ब्लॉकफाई ग्राहक अपने मौजूदा निवेश पर ब्याज कमाना जारी रख सकते हैं, लेकिन कंपनी को नए अमेरिकी ग्राहकों को प्रोडक्ट नहीं बेचना चाहिए। SEC नियमों का पालन करने के लिए कंपनी के पास 60 दिन हैं और यह एक नया क्रिप्टो-लैंडिंग प्रोडक्ट रजिस्टर करने की भी मांग कर रहा है, जो एजेंसी के नियमों का पालन करता हो।
Advertisement

एसईसी के अध्यक्ष गैरी जेन्सलर ने बयान में कहा, "आज का समझौता [रेगुलेटर्स और कंपनी के बीच] स्पष्ट करता है कि क्रिप्टो बाजारों को टाइम-टेस्टिड सिक्टोरिटीज़ कानूनों का पालन करना चाहिए।" उन्होंने आगे यह कहते हुए अपना बयान पूरा किया कि "यह [जुर्माना] आगे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म के साथ काम करने के लिए आयोग की इच्छा को दर्शाता है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि वे उन कानूनों के अनुपालन में कैसे आ सकते हैं।"

BlockFi, ने रेगुलेटर्स के निष्कर्षों को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया, जिसके बाद अब कंपनी को SEC को 50 मिलियन डॉलर (करीब 377.14 करोड़ रुपये) और 32 राज्यों को अन्य 50 मिलियन डॉलर का पेमेंट करेगी। ये SEC द्वारा किसी क्रिप्टो कंपनी के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। 
Advertisement

SEC का आरोप है कि न्यू जर्सी स्थित इस फर्म ने कई वेबसाइट पोस्ट पर एक गुमराह करने वाला बयान दिया था, जिसमें कहा गया था कि इंस्टीट्यूशनल लोन आमतौर पर अधिक-संपार्श्विक (लोन के बदले कुछ गिरवी रखने वाला) होते हैं, जबकि अधिकांश नहीं थे।
Advertisement

Bloomberg Quint की रिपोर्ट में बताया गया है कि रिपब्लिकन कमिश्नर हेस्टर पीयर्स (Hester Peirce) ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने समझौते के खिलाफ मतदान किया, क्योंकि कुल जुर्माने में 100 मिलियन डॉलर आरोपों के लिहाज से अधिक है। उनका कहना है कि "रिटेल क्रिप्टोकरेंसी लैंडिंग प्रोडक्ट को लेकर पारदर्शिता रखने के लिए मजबूर करने के बजाय, यह समझौता उन्हें [क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स] अमेरिका में रिटेल ग्राहकों को पेश किए जाने से रोक सकता है।"

वहीं, रिपोर्ट आगे BlockFi के सीईओ Zac Prince के बयान को भी शेयर करती है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कंपनी नियमों का पालन करने के लिए रेगुलेटर्स के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा "हम चाहते हैं कि ब्लॉकफाई यील्ड एक नई, एसईसी-रजिस्टर्ड क्रिप्टो इंटरेस्ट-बीयरिंग सिक्टोरिटी हो, जो ग्राहकों को अपनी क्रिप्टो एसेट पर ब्याज कमाने का मौका देगी।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.