Crypto व्हेल ने सिंगल ट्रांजैक्शन में 13.7 करोड़ डॉलर के 2,700 Bitcoin खरीदे

यह व्हेल पिछले एक महीने से Bitcoin खरीद रहा है लेकिन इसकी हाल की 2,700 Bitcoin की खरीदारी सबसे बड़ी है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2021 13:21 IST
ख़ास बातें
  • यह हाल के महीनों की बड़ी क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में से एक हो सकती है
  • यह व्हेल पिछले एक महीने से Bitcoin खरीद रहा है
  • सोमवार को Bitcoin लगभग 50,100 डॉलर के लेवल पर पहुंचा था

कुछ व्हेल ने गिरावट पर Bitcoin बेचकर उससे भी कम कीमत पर दोबारा इसकी खरीदारी भी की है

Bitcoin के तीसरे सबसे बड़े होल्डर ने 2,700 Bitcoin अपने एकाउंट में जोड़े हैं। इनकी कीमत 13.7 करोड़ डॉलर है। यह खरीद  Bitcoin के 50,000 डॉलर के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल को छूने पर की गई है। पिछले सप्ताह के अंत में क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट के बाद से Bitcoin व्हेल एकाउंट्स बिकवाली कर रहे थे। इस कारण से इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी का प्राइस 50,000 डॉलर पर गया था। हालांकि, इस व्हेल ने इसके विपरीत जाते हुए बड़ी खरीदारी की है। यह हाल के महीनों की सबसे बड़ी क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में से एक हो सकती है।

इस ट्रांजैक्शन को पहले BitInfoCharts पर देखा गया था और इसकी रिपोर्ट CoinTelegraph ने दी है। यह व्हेल पिछले एक महीने से Bitcoin खरीद रहा है लेकिन इसकी हाल की 2,700 Bitcoin की खरीदारी सबसे बड़ी है। VentureFounders के अनुसार, "यह इस वॉलेट में Bitcoin की अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस वॉलेट में 1,18,017 Bitcoin हैं और इसके लिए व्हेल ने लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 18,864 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। इनकी एवरेट कॉस्ट 21,160 डॉलर की है।" चेन डेटा प्रोवाइडर Santiment के अनुसार, सोमवार को Bitcoin लगभग 50,100 डॉलर के लेवल पर पहुंचा था। कुछ व्हेल ने गिरावट पर Bitcoin बेचकर उससे भी कम कीमत पर दोबारा इसकी खरीदारी भी की है।
Advertisement

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर Bitcoin का प्राइस 54,024 डॉलर (लगभग 40.74 लाख रुपये) और CoinMarketCap पर 50,856 डॉलर पर था। इसमें पिछले एक दिन में लगभग 4.9 प्रतिशत की तेजी आई है। हाल ही में एक Ethereum व्हेल ने 11 लाख डॉलर के 28 अरब  Shiba Inu टोकन खरीदे थे। इस व्हेल के पोर्टफोलियो में अब 1.2 लाख करोड़ से अधिक टोकन हैं। "Gimli" कहे जाने वाले इस व्हेल वॉलेट ने जून में Shiba Inu टोकन खरीदने की शुरुआत की थी और इसके बाद से इसने 5.6 करोड़ डॉलर के टोकन्स की खरीदारी की है।

पिछले 30 दिनों में Shiba Inu की वैल्यू 45 प्रतिशत से अधिक घटी है। हालांकि, Gimli जैसे व्हेल गिरावट में लगातार खरीदारी कर रहे हैं और इससे इस टोकन की लोकप्रियता भी बढ़ी है। मार्केट कैप के लिहाज  से Shiba Inu टॉप 10 क्रिप्टोकरंसीज के लिस्ट से बाहर हो गया है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Whale, CoinSwitch Kuber, Etherium
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.