Crypto ट्रेडिंग ऐप Robinhood जनवरी में रिलीज करेगा डिजिटल वॉलेट का बीटा वर्जन

इस वॉलेट की मदद से बिटकॉइन, ईथर और डॉजकॉइन समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी को डिपॉजिट और विड्रॉल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 15:53 IST
ख़ास बातें
  • हजारों यूजर्स इसके डिजिटल वॉलेट के लॉन्‍च होने का इंतजार कर रहे हैं
  • डिजिटल वॉलेट के लिए अल्फा टेस्टिंग प्रोग्राम पूरा हो गया है
  • कंपनी ने कहा है कि वह एक्‍स्‍ट्रा सिक्‍योरिटी फीचर्स भी देगी

एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में रॉबिनहुड ने लिखा है कि 1.6 मिलियन से ज्‍यादा लोगों ने वॉलेट के लिए साइन अप किया है।

Photo Credit: Reuters

यूएस-बेस्‍ड क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप रॉबिनहुड Robinhood ने खुलासा किया है कि उसके डिजिटल वॉलेट का बीटा वर्जन जनवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा। रॉबिनहुड के हजारों यूजर्स इस प्‍लेटफॉर्म के डिजिटल वॉलेट के लॉन्‍च होने का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि डिजिटल वॉलेट के लिए अल्फा टेस्टिंग प्रोग्राम पूरा हो गया है। अमेरिका में अपने कस्‍टमर्स के लिए डिजिटल वॉलेट सर्विस शुरू करने की जानकारी रॉबिनहुड ने तीन महीने पहले दी थी। उसके बाद का यह पहला बड़ा डेवलपमेंट है।

एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में रॉबिनहुड ने लिखा है कि 1.6 मिलियन से ज्‍यादा लोगों ने वॉलेट के लिए साइन अप किया है। हम जल्द से जल्द नए प्रोडक्‍ट्स को रोलआउट करने के लिए उत्सुक हैं। वॉलेट तैयार करना और हमारे लाखों कस्‍टमर्स को ब्लॉकचेन से जोड़ना एक बड़ा उपक्रम है।
Advertisement

इस वॉलेट की मदद से बिटकॉइन (Bitcoin), ईथर (Ether) और डॉजकॉइन (Dogecoin) समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी को डिपॉजिट और विड्रॉल किया जा सकेगा। अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों में क्रिप्टो से जुड़े साइबर क्राइम्‍स की बढ़ती तादाद के बीच रॉबिनहुड ने उसके वॉलेट में आईडेंटिटी वेरिफ‍िकेशन और ऑथेंटिकेशन जैसे सिक्‍योरिटी फीचर्स होने का दावा किया है।

ब्‍लॉग पोस्‍ट में कहा गया है कि क्रिप्टो लेनदेन के लिए अतिरिक्त सिक्‍योरिटी फीचर्स पेश किए जाएंगे। इनमें मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन शामिल है। रॉबिनहुड के मुता‍बिक, इससे यह जानने में आसानी होती है कि ट्रांसफर को यूजर ही पूरा कर रहा है। क्रिप्टो स्पेस 2021 में मुख्यधारा में आ गया, यह स्वीकार करते हुए रॉबिनहुड ने अपने सर्वे के बारे में बताया है। इसके मुताबिक, ज्‍यादातर लोग अभी भी क्रिप्टो की दुनिया से खुद को परिचित ही करा रहे हैं।
Advertisement

इस साल रॉबिनहुड ने कई नई सर्विसेज और फीचर्स पेश किए हैं। यूजर्स को उनके फेवरेट सिक्कों में नियमित रूप से निवेश करने की अनुमति देने के लिए 13 सितंबर को कंपनी ने एक सर्विस शुरू की थी। हालांकि इस प्‍लेटफॉर्म को डेटा ब्रीच का सामना भी करना पड़ा। 
Advertisement

अक्टूबर में एक अनधिकृत थर्ड पार्टी ने रॉबिनहुड के सर्वरों में सेंध लगाई। साइबर क्रिमिनल्‍स ने रॉबिनहुड के लाखों यूजर्स की पर्सनल डिटेल्‍स हासिल कर लीं। इसकी जांच शुरू की गई थी, लेकिन उसके नतीजों की अभी जानकारी नहीं है। 

रही बात रॉबिनहुड के डिजिटल वॉलेट बीटा वर्जन की, तो वह जनवरी के मध्य तक उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.