अमेरिका के Texas में इलेक्ट्रिसिटी लोड बढ़ा रही Bitcoin माइनिंग

चीन में क्रिप्टो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज पर रोक लगाने के बाद टेक्सस Bitcoin माइनिंग के एक हब के तौर पर उभरा है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Texas का एनर्जी लोड दो वर्षों में पांच गुणा बढ़ने का अनुमान है
  • क्रिप्टो माइनिंग के लिए Texas में इंसेंटिव दिए जा रहे हैं
  • क्रिप्टो माइनिंग से पॉल्यूशन का खतरा भी है

Bitcoin की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है

अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े राज्य Texas में Bitcoin की माइनिंग में तेजी आ रही है। इससे Texas में इलेक्ट्रिसिटी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस राज्य की ग्रिड ऑपरेटर इलेक्ट्रिक रिलायबिलिटी काउंसिल ऑफ टेक्सस (ERCOT) को एनर्जी लोड दो वर्षों में पांच गुणा बढ़ने का अनुमान है। ERCOT ने कहा है कि उसे क्रिप्टो माइनिंग और डेटा सेंटर्स की खपत के कारण इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन में 5,000 MW की बढ़ोतरी करनी होगी। टेक्सस में पहले ही क्रिप्टो इंडस्ट्री 1,000 MW तक इलेक्ट्रिसिटी की खपत कर रही है। 

चीन में क्रिप्टो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज पर रोक लगाने के बाद टेक्सस Bitcoin माइनिंग के एक हब के तौर पर उभरा है। चीन के क्रिप्टो माइनिंग पर प्रतिबंध लगाने का एक बड़ा कारण इसमें होने वाली इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत था। टेक्सस में क्रिप्टो की माइनिंग करने वालों को 10 वर्ष तक टैक्स में छूट और सेल्स टैक्स क्रेडिट जैसे इंसेंटिव दिए जा रहे हैं।
Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो माइंस में से दो टेक्सस में बन रही हैं। हालांकि, टेक्सस के निवासी इससे खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि टेक्सस में इलेक्ट्रिसिटी की कमी हो रही है और इसकी वजह Bitcoin माइनिंग है। इस वर्ष फरवरी में टेक्सस के इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में कमी के चलते कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था।

 इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में कमी से लोगों को सर्दी के मौसम में बहुत परेशानी हुई थी। बहुत सी इंडस्ट्रीज को भी इस कारण से बंद करना पड़ा था। हालांकि, ERCOT ने तब कहा था कि मौसम खराब होने से इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में रुकावट आई है।
Advertisement

टेक्सस के निवासी पहले से भारी लोड का सामना कर रहे पावर ग्रिड सिस्टम पर और लोड पड़ने से चिंतित हैं। एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रिप्टोकरंसी माइनिंग हार्डवेयर लगातार काम कर रहा है और इससे एनर्जी की खपत बढ़ी है। 
Advertisement

क्रिप्टो माइनिंग से पॉल्यूशन का खतरा भी है। जनवरी 2016 से जून 2018 के बीच चार बड़ी क्रिप्टोकरंसीज के माइनिंग एक्टिविटीज से लगभग 1.3 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड इमिशन होने का अनुमान है।

हाल के महीनों में क्रिप्टो की माइनिंग से होने वाले पॉल्यूशन को कम करने के लिए ग्रीन एनर्जी रिसोर्सेज का इस्तेमाल करने की कोशिशें शुरू हुई है। उदाहरण के लिए, Bitcoin को कानूनी दर्जा देने वाले दुनिया के पहले देश  El Salvador ने Bitcoin माइनिंग के लिए ज्वालामुखी से निकलने वाली जियोथर्मल एनर्जी का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Mining, US, Texas, Electricity, Load, Crypto
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.