क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 65,400 डॉलर से ज्यादा

Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink, Near Protocol, Polygon, Cronos, Stellar और Monero के प्राइस में भी गिरावट थी

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मई 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने 5 मई को ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस पूरी की थी
  • पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था
  • अमेरिका में CPI के डेटा की घोषणा से क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ सकता है

Ether का प्राइस 1.43 प्रतिशत घटकर लगभग 3,119 डॉलर पर था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को मामूली गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 65,477 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन में अधिक नुकसान था और इसका प्राइस लगभग 61,000 डॉलर का था। 

Ether का प्राइस 1.43 प्रतिशत घटकर लगभग 3,119 डॉलर पर था। CoinDCX जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 2,883 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink, Near Protocol, Polygon, Cronos, Stellar और Monero के प्राइस में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,.26 प्रतिशत घटकर लगभग 2.23 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "पिछले वीकेंड पर बिटकॉइन एक रेंज में रहा है। कुछ बड़ी फाइनेंस कंपनियों ने इसमें इनवेस्टमेंट किया है। JP Morgan Chase और Wells Fargo ने अमेरिकी सिक्योरिटीज रेगुलेटर को स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में अपने इनवेस्टमेंट की जानकारी दी है। यह क्रिप्टो मार्केट के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।" एक अन्य क्रिप्टो ऐप CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने कहा, "क्रिप्टो मार्केट में कमजोरी है। पिछले वीकेंड पर कुछ बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज ने एक रेंज में ट्रेड किया है। हालांकि, इनवेस्टर्स की ओर से दिलचस्पी बढ़ी है।" 

इस सप्ताह अमेरिका में CPI के डेटा की घोषणा से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी हो सकती है। बिटकॉइन ने 5 मई को ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। हालांकि, इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस नहीं हैं। लाइटनिंग नेटवर्क लेयर 2 बिटकॉइन प्रोटोकॉल है जो तेजी से ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करता है। पिछले महीने बिटकॉइन का चौथा हाविंग इवेंट हुआ था। इसके कुछ दिन बाद इसने एक दिन में 9,26,000 की सबसे अधिक ट्रांजैक्शंस दर्ज की थी। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर का था। बिटकॉइन की मौजूदा मार्केट वैल्यू लगभग 1.25 लाख करोड़ डॉलर की है। इसकी कुल सप्लाई 2.1 करोड़ टोकन्स पर सीमित की गई है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.