क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा

Ether में 2.73 प्रतिशत की गिरावट थी। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,092 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 3,560 डॉलर का था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2024 17:11 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 65,573 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Ether में 2.73 प्रतिशत की गिरावट थी
  • Avalanche, Tether, Binance Coin, Solana के प्राइस में तेजी थी

पिछले महीने बिटकॉइन ने एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। इसका प्राइस लगभग 65,573 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कुछ सप्ताह में यह पहली बार है कि जब इसने इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 65,000 डॉलर के लेवल को पार किया है। देश में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 71,915 डॉलर पर था। 

Ether में 2.73 प्रतिशत की गिरावट थी। भारतीय एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 3,092 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 3,560 डॉलर का था। हालांकि, अमेरिका में Ether के ETF को सिक्योरिटीज मार्केट के रेगुलेटर से स्वीकृति मिलने के बाद इसके प्राइस में तेजी आ सकती है। Avalanche, Tether, Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano, Tron, Polkadot, Chainlink, Polygon और Near Protocol के प्राइस भी बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में  Litecoin और Elrond शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.92 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.38 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में वीकली चार्ट्स पर मजबूती दिख रही है। इससे मार्केट में तेजी का संकेत मिल रहा है। बिटकॉइन की मार्केट में हिस्सेदारी भी लगभग 55 प्रतिशत की है। Ethereum के डिवेलपर Consensys ने बताया है कि अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड कमीशन ने Ether के एक सिक्योरिटी होने और इसकी सेल्स को सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शंस मानने की अपनी जांच पूरी कर ली है।" एक अन्य क्रिप्टो ऐप Mudrex के CEO, Edul Patel ने कहा, "मार्केट में हाल की गिरावट के बाद रिकवरी हो रही है। Ethereum के ETF पेश करने वालों को S-1 फॉर्म को शुक्रवार तक फाइनल करना होगा।" 

पिछले महीने बिटकॉइन ने ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस को पूरा किया था। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस किया है। इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस शामिल नहीं हैं। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब इसका प्राइस 0.0008 डॉलर का था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.