क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Bitcoin का प्राइस 1,05,000 डॉलर से ज्यादा

वीकेंड पर बिटकॉइन का प्राइस 1,04,000 से नीचे जाने पर इसमें 60 करोड़ डॉलर से अधिक की लिक्विडेशंस हुई हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जून 2025 14:51 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन को लेकर इनवेस्टर्स का सेंटीमेंट पॉजिटिव है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.30 प्रतिशत का नुकसान था
  • Ether में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ने से इसमें ब्रेकआउट हो सकता है

अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की कंपनी ने बिटकॉइन में बड़ा निवेश करने का फैसला किया है

क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को मामूली रिकवरी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। हालांकि, बिटकॉइन को लेकर इनवेस्टर्स का सेंटीमेंट पॉजिटिव है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में भी बढ़ोतरी हुई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन 1,05,450 डॉलर से कुछ अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.30 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,500 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और BNB शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.29 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि वीकेंड पर बिटकॉइन का प्राइस 1,04,000 से नीचे जाने पर इसमें 60 करोड़ डॉलर से अधिक की लिक्विडेशंस हुई हैं। यह फरवरी के बाद से इसमें सबसे अधिक बिकवाली है। हालांकि, 1,03,000 डॉलर के लेवल के निकट इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने से इसे सपोर्ट मिला है और बिटकॉइन के प्राइस में रिकवरी हुई है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ बढ़ाने और डेरिवेटिव्स मार्केट में लिक्विडेशंस बढ़ने से क्रिप्टो मार्केट में वीकेंड पर वोलैटिलिटी बढ़ी है। हालांकि, Ether में मजबूती आ रही है। Ether में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ने से इसमें ब्रेकआउट हो सकता है। 

ट्रंप ने क्रिप्टो सेगमेंट पर बड़ा दांव लगाने का फैसला किया है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है। हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट किया गया है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। Trump Media and Technology Group ने बताया है कि बिटकॉइन की इस खरीद के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर के शेयर्स और एक अरब डॉलर के कन्वर्टिबल नोट्स बेचे जाएंगे। ये बिटकॉइन Trump Media की बैलेंस शीट में लगभग 75.9 करोड डॉलर के कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के साथ रखा जाएगा। इस बिटकॉइन होल्डिंग के लिए Crypto.com और Anchorage Digital कस्टडी उपलब्ध कराएंगे। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.