Crypto मार्केट में आज फिर छाया लाल रंग, Bitcoin, Ether समेत सभी ऑल्टकॉइन लुढ़के

8 जून को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.59 प्रतिशत से नीचे आ गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2022 15:58 IST
ख़ास बातें
  • शिबा इनु में होने वाला नुकसान 5 प्रतिशत से कुछ अधिक दिखाई दे रहा था।
  • डॉजकॉइन में 7 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दी।
  • हाल ही में अमेरिकी फेडरेल रिजर्व ने ब्याज दरें बढ़ाई हैं।

तुलनात्मक रूप से ईथर को आज बिटकॉइन से ज्यादा नुकसान हुआ है।

क्रिप्टोकरेंसी प्राइस चार्ट में फैला लाल रंग आज फिर निवेशकों को डरा रहा है। बिटकॉइन, ईथर समेत सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में आज एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में आज भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक कॉइन स्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 15.9 लाख रुपये पर चल रही थी।  भारत समेत ग्लोबल लेवल पर भी बिटकॉइन की कीमत में गिरावट आई है। Binance और CoinMarketCap जैसे वैश्विक एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $19,089 (लगभग 14.8 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। 

ईथर भी बिटकॉइन को फॉलो करता नजर आया और इसकी कीमत में भी आज भारी गिरावट हुई है। तुलनात्मक रूप से ईथर को आज बिटकॉइन से ज्यादा नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने तक भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 82.9 हजार रुपये पर ट्रेड कर रही थी। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। CoinmarketCap जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी इसकी कीमत में काफी नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने के समय तक इसका ग्लोबल प्राइस 995 डॉलर पर था। स्टेबल कॉइन्स भी आज अच्छा परफॉर्म करते नहीं दिखे। जिन स्टेबल कॉइन में बढ़त हुई है, वह काफी मामूली है। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि इजाफा करने वाले कॉइन्स में केवल Tether, USD Coin और Bitcoin Cash का नाम रहा। इनके अलावा बाकी सभी टॉप ऑल्टकॉइन्स लाल रंग में रंगे नजर आए। 

मार्केट में चल रही मंदी से हर छोटी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें लगातार नीचे जा रही हैं। गिरावट का ये असर डॉजकॉइन और शिबा इनु भी लगातार झेल रहे हैं। आज दोनों ही डॉग थीम क्रिप्टोकरेंसी में फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने के समय पर डॉजकॉइन में 7 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दे रही थी। वहीं, शिबा इनु में होने वाला नुकसान 5 प्रतिशत से कुछ अधिक दिखाई दे रहा था। 

हाल ही में अमेरिकी फेडरेल रिजर्व ने ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिसका बुरा प्रभाव क्रिप्टोमार्केट पर लगातार दिखाई दे रहा है। 18 जून को ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.59 प्रतिशत से नीचे आ गया है। कुल क्रिप्टो वॉल्यूम में भी काफी गिरावट आई है। कुल क्रिप्टो वॉल्यूम 24.60 प्रतिशत तक गिर गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypto, Cryptocurrency

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  2. आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
  3. Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत
  2. आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
  3. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
  4. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  5. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  6. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  8. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
  9. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.