क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना रहे इनवेस्टर्स, Google पर घटी क्रिप्टो से जुड़ी सर्च

गूगल पर क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी सर्च 2021 में सबसे अधिक थी और इसके बाद से इनमें बड़ी गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जून 2023 19:42 IST
ख़ास बातें
  • पिछला वर्ष क्रिप्टो के लिए हैकर्स के हमलों के लिहाज से सबसे खराब था
  • इस वर्ष गूगल पर क्रिप्टो से जुड़ी सबसे अधिक सर्च नाइजीरिया से हुई है
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हुआ है

बिटकॉइन और इथर के अलावा अन्य बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज भी निचले स्तरों पर हैं

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। इससे इनवेस्टर्स को भी नुकसान हुआ है और वे इस सेगमेंट से दूरी बना रहे हैं। इसका एक बड़ा संकेत इंटरनेट सर्च इंजन Google पर क्रिप्टो से जुड़े कीवर्ड्स की सर्च में कमी से मिल रहा है। गूगल पर यह सर्च 29 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। 

Google Analytics के दिसंबर, 2020 के अंतिम सप्ताह से मौजूदा डेटा से पता चलता है कि इस सेगमेंट से जुड़ी वेब सर्च 2021 में सबसे अधिक थी और इसके बाद से यह घटी है। बहुत सी क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने, हैकर्स के हमलों और इस मार्केट में गिरावट इसके पीछे प्रमुख कारण हो सकते हैं। CryptoPotato ने गूगल के डेटा के हवाले से बताया है कि हाल के महीनों में दो सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसीज Bitcoin और Ether को लेकर लोगों की दिलचस्पी घटी है। बिटकॉइन और इथर ने नवंबर, 2021 में क्रमशः लगभग 68,000 डॉलर और लगभग 4,700 डॉलर के साथ हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इनमें भारी गिरावट हुई है। बिटकॉइन का प्राइस बुधवार को लगभग 25,600 डॉलर और इथर का लगभग 1,877 डॉलर पर था। 

बिटकॉइन और इथर के अलावा अन्य बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज भी निचले स्तरों पर हैं और इससे इस सेगमेंट से इनवेस्टर्स दूरी बना रहे हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज FTX और क्रिप्टो टोकन Terra के नाकम होने से भी इनवेस्टर्स को झटका लगा है। पिछला वर्ष क्रिप्टो सेगमेंट के लिए हैकर्स के हमलों के लिहाज से सबसे खराब रहा था। हैकर्स ने केवल अक्टूबर में ही 30 से अधिक अटैक में 3.8 अरब डॉलर तक चुराए थे। 

हालांकि, गूगल पर डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस से जुड़ी सर्च में इस वर्ष बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका में तीन बड़े बैंकों में भारी गड़बड़ी का पता चलने के बाद लोगों की डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस के बारे में जानने में दिलचस्पी बढ़ी है। इस वर्ष गूगल पर क्रिप्टो से जुड़ी सबसे अधिक सर्च नाइजीरिया से हुई है। दक्षिण अमेरिकी देशों के लोगों की इस सेगमेंट के बारे में इंटरनेट के जरिए जानने में बहुत कम दिलचस्पी है। हाल ही में मीम कॉइन Pepe के प्राइस में तेजी से मीम कॉइन्स के बारे में सर्च में बढ़ोतरी हुई है। CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो मार्केट का मौजूदा वैल्यूएशन लगभग 1.12 लाख करोड़ डॉलर का है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulator, Bitcoin, Exchange, Market, Google, Search, Online, Ether, Investors, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.