भारत का बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX बना हैकिंग का शिकार, 368 करोड़ रुपये का हुआ लॉस

इस एक्सचेंज का कहना है कि हैकिंग के इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है और उसके सिस्टम की सिक्योरिटी को बढ़ाया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जुलाई 2025 22:28 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एक्सचेंज के ऑपरेशनल एकाउंट्स में से एक को निशाना बनाया गया है
  • इस लॉस को पूरी तरह कंपनी के ट्रेजरी रिजर्व से कवर किया जाएगाल
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो सेगमेंट में हैकिंग के मामले बढ़े हैं

इस लॉस को पूरी तरह एक्सचेंज के ट्रेजरी रिजर्व से कवर किया जाएगा

देश के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल CoinDCX के सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगाई है। इस हैकिंग में CoinDCX को लगभग 4.4 करोड़ डॉलर (लगभग 368 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। यह हैकिंग शनिवार को हुई थी और इसमें एक्सचेंज के इंटरनेशनल ऑपरेशनल एकाउंट्स में से एक को निशाना बनाया गया था। 

हालांकि, CoinDCX ने अपने यूजर्स को आश्वसान दिया है कि उनके फंड पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने स्पष्ट किया है कि इस एकाउंट का इस्तेमाल एक पार्टनर एक्सचेंज पर लिक्विडिटी से जुड़े ऑपरेशंस के लिए किया जाता था और इसमें कस्टमर के किसी एसेट्स को स्टोर नहीं किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में CoinDCX के को-फाउंडर, Sumit Gupta ने बताया कि इस एकाउंट पर एक जटिल सर्वर अटैक किया गया है। उन्होंने कहा कि इस लॉस को पूरी तरह कंपनी के ट्रेजरी रिजर्व से कवर किया जाएगा। यह रिजर्व नुकसान को उठाने के लिए पर्याप्त है। इस एक्सचेंज का कहना है कि हैकिंग के इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है और उसके सिस्टम की सिक्योरिटी को बढ़ाया जाएगा। 

इस हैकिंग के बाद CoinDCX ने सतर्कता के तौर पर अपना Web3 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था। गुप्ता ने एक्सचेंज के यूजर्स को हड़बड़ी नहीं करने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा, "हड़बड़ी में अपने एसेट्स न बेचें।" उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने से यूजर्स को नुकसान हो सकता है। CoinDCX की इंटरनल सिक्योरिटी टीम इस हैकिंग की जांच के लिए इंटरनेशनल सायबरसिक्योरिटी पार्टनर्स के साथ कार्य कर रही है। इसके साथ ही चुराए गए फंड्स को ट्रैक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष देश के एक अन्य बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगाकर 23 करोड़ डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरेंसीज की चोरी की थी। 

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही इस सेगमेंट में हैकिंग और स्कैम के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit के सिस्टम में सेंध लगाकर हैकर्स ने लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज को चुराया था। इसका सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin सहित क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था।  इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी बताया गया था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.