ब्लॉकचेन Solana पर बेस्ड Crema Finance हुई हैकर्स का शिकार

इस मामले की जांच के लिए फर्म ने कुछ सिक्योरिटी एजेंसियों की मदद ली है। फर्म की शुरुआत इस वर्ष हुई थी

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 15:02 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले की जांच के लिए फर्म ने कुछ सिक्योरिटी एजेंसियों की मदद ली है
  • फर्म को इस अटैक में 87.8 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज का नुकसान हुआ है
  • पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट पर हैकर्स के अटैक बढ़े हैं

हैकर्स ने पिछले वर्ष 251 अटैक्स में लगभग 3 अरब डॉलर की चोरी की थी

क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी फर्मों पर हैकर्स के अटैक बढ़ रहे हैं। ब्लॉकचेन Solana पर बेस्ड Crema Finance को पिछले सप्ताह के अंत में हुए ऐसे ही एक अटैक में 87.8 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज का नुकसान हुआ है। हैकर्स ने एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट का इस्तेमाल लोन देने और लिक्विडिटी को वैलिडेट करने के लिए किया था। हालांकि, फर्म ने बाद में और नुकसान से बचने के लिए स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया था।

Crema Finance ने कहा, "हम हैकर्स के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। हम तकनीकी कमियों को दूर कर रहे हैं और इसके साथ ही चोरी हुए फंड का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट को बहाल किया जाएगा।" इस मामले की जांच के लिए फर्म ने कुछ सिक्योरिटी एजेंसियों की मदद ली है। फर्म की शुरुआत इस वर्ष हुई थी। यह लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स को विशेष प्राइस रेंज तय करने और Solana पर रेंज ऑर्डर ट्रेडिंग करने का विकल्प देती है। Coindesk की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में Crema पर लॉक्ड वैल्यू लगभग 1.2 करोड़ डॉलर से घटकर लगभग 30 लाख डॉलर रह गई है। 

ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म Chainalysis ने ऐसे मामलों की रिपोर्ट देने के लिए पिछले सप्ताह एक हॉटलाइन शुरू की है। एंटिटीज को अजनबी लोगों से संदिग्ध क्रिप्टो पेमेंट के निवेदन मिलने पर वे इस हॉटलाइन पर कॉल कर रिपोर्ट दे सकती हैं। यह हॉटलाइन 24x7 काम करेगी। इस पर चोरी को लेकर यूजर्स की शिकायतें, कोड के गलत इस्तेमाल या रैंसमवेयर अटैक की रिपोर्ट दी जा सकेगी। 

Chainalysis ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि हैकर्स ने पिछले वर्ष 251 अटैक्स में लगभग 3 अरब डॉलर की चोरी की थी और नुकसान पहुंचाया था। इस वजह से ऐसे अटैक्स का निशाना बनने वाली फर्मों के लिए क्रिप्टो इंसिडेंट रिस्पॉन्स कही जाने वाली हॉटलाइन को लॉन्च किया जा रहा है। हैक अटैक के मामले में प्रत्येक पीड़ित से रिसर्चर्स की एक टीम बात करेगी और चोरी किए गए क्रिप्टो से जुड़े फंड का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। गंभीर मामलों में लोकल अथॉरिटीज को भी शामिल किया जा सकता है। क्रिप्टो सेगमेंट पर हैकर्स के अटैक बढ़ने के कारण लोग इस सेगमेंट में ट्रेडिंग करने से डर रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, Solana, Blockchain, Market, Loss, Trading, Report, Payment
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.