शॉर्ट वीडियो ऐप Chingari ने लॉन्च किया Crypto Token- $Gari,सलमान खान हैं ब्रांड एम्बेस्डर

इस क्रिप्टो टोकन को सोलाना ब्लॉकचेन के साथ मिलकर बनाया गया है। Solana blockchain के सहयोग से बने $Gari टोकन को फाइनेंशिअल टोकन न कहकर सोशल टोकन कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2021 09:42 IST
ख़ास बातें
  • ऐप पर यूजर्स को कंटेंट देखने और बनाने के लिए क्रिप्टो टोकन मिलेंगे।
  • लॉन्च का मकसद क्रिएटर्स के टेलेंट को मॉनिटाइज करना है।
  • Chingari ऐप को साल 2018 में बैंगलुरू में बनाया गया था।

Chingari अपना खुद का एनएफटी मार्केटप्लेस भी लॉन्च करने जा रही है।

$Gari एक स्वदेशी क्रिप्टोकरेंसी टोकन है जो शनिवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। यह क्रिप्टो-टोकन शॉर्ट वीडियो ऐप Chingari द्वारा लॉन्च किया गया है। चिंगारी एक भारत में बनी शॉर्ट वीडियो ऐप है। यह अपना खुद का एनएफटी मार्केटप्लेस भी लॉन्च करने जा रही है। $Gari के लिए ब्रांड एम्बेस्डर के तौर पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होंगे जो कि मुंबई में इसके लॉन्च इंवेट में भी मौजूद थे। इस क्रिप्टो टोकन को सोलाना ब्लॉकचेन के साथ मिलकर बनाया गया है। Solana blockchain के सहयोग से बने $Gari टोकन को फाइनेंशिअल टोकन न कहकर सोशल टोकन कहा जा रहा है और उसी रूप में इसका प्रचार किया जा रहा है। यहां पर क्रिएटर्स अपने कॉन्टेंट के आधार पर टोकन कमा सकते हैं।  

नया क्रिप्टो टोकन चिंगारी ऐप द्वारा लॉन्च किया गया है, जो कि TikTok के मुकाबले में लॉन्च की गई थी।
Chingari के CEO और को-फाउंडर सुमित घोष ने कहा कि इस प्लैटफॉर्म पर यूजर्स को कंटेंट देखने और बनाने के लिए क्रिप्टो टोकन मिलेंगे। जिसका मकसद इस सोशल प्लैटफॉर्म के जरिए कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के टेलेंट को मॉनिटाइज करना है। 

$Gari के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान ने एक तैयार बयान में कहा: "क्रिएटर्स आज मनोरंजन के भविष्य को आकार दे रहे हैं। $GARI रिवॉर्ड प्रोग्राम को शामिल करने के साथ, क्रिएटर्स चिंगारी ऐप पर नए और अधिक आकर्षक वीडियो बनाने के लिए और प्रेरित होंगे। यहां से एक दिलचस्प यात्रा शुरू होने जा रही है"।
Advertisement

Chingari ने घोषणा की कि उसने हाल ही में फंडिंग का एक राउंड पूरा किया है। ऐप ने इसके 30 से अधिक वेंचर फंड और इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स से 19 मिलियन डॉलर (लगभग 142.5 करोड़ रुपये) से अधिक की राशि को इकट्ठा किया है। कंपनी के अनुसार, फंडिंग के इस राउंड से उन्हें Solana ब्लॉकचेन के साथ $Gari को और डेवलेप करने में मदद मिलेगी। Chingari का कहना है कि वह इस फंड का यूज प्लैटफॉर्म के क्रिएटर्स के कंटेंट को मॉनिटाइज करने में करेगी। 
इस शॉर्ट वीडियो ऐप को साल 2018 में बैंगलुरू में बनाया गया था। ऐप अपने जैसी कई ऐप के साथ मुकाबले में है जिसमें Instagram की Reels, MX Takatak, Josh, और Moj जैसी ऐप्स शामिल हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Chingari, Chingari App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.