Cashaa ने लॉन्च किया 'Personal Wallet', क्रिप्टोकरेंसी FD पर मिलेगा 24% ब्याज

Cahsaa द्वारा क्रिप्टो एसेट पर 24% तक इंटरेस्ट प्राप्त करने वाले पर्सनल अकाउंट के जरिए अपनी क्रिप्टो एसेट को स्टोर करने, खरीदने, बेचने और इनके जरिए ब्याज कमाने जैसे काम कर सकते हैं

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2022 19:21 IST
ख़ास बातें
  • Cashaa ने लॉन्च किया Personal Wallets, जो यूज़र को देगा कई फायदे
  • क्रिप्टो को स्टोर करने, खरीदने, बेचने और इनके जरिए ब्याज कमाने देता है
  • CAS टोकन में ब्याज कमाने का तरीका चुनने पर मिलेगा 4% तक का बोनस इंटरेस्ट

Cashaa भारत में पहले से UNICAS के साथ मिलकर फिज़िकल बैंकिंग सर्विस प्रदान करता आ रहा है

यूके स्थित Cashaa ने भारत में क्रिप्टोकरेंसी के बदले लोन देने का बिजनेस सेटअप किया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि देश में क्रिप्टोकरेंसी में रेगुलेशन को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। Cashaa खुद को बैंकिंग प्लेटफॉर्म की अगली पीढ़ी बुलाता है, और ग्लोबल लेवल पर क्रिप्टो बिजनेस को बैंकिंग सर्विस प्रदान करता आ रहा है। यह भारत में UNICAS के साथ मिलकर फिज़िकल बैंकिंग सर्विस भी प्रदान करता आ रहा है। अब, कंपनी ने एक नया पर्सनल वॉलेट सर्विस शुरू की है, जो यूज़र को 24% तक का इंटरेस्ट देगा। 

Cahsaa द्वारा क्रिप्टो एसेट पर 24% तक इंटरेस्ट प्राप्त करने वाले पर्सनल अकाउंट के जरिए अपनी क्रिप्टो एसेट को स्टोर करने, खरीदने, बेचने और इनके जरिए ब्याज कमाने जैसे काम कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि नए वॉलेट के जरिए यूज़र्स क्रिप्टो, स्टेबल कॉइन, या 22 से अधिक सपोर्टिड फिएट करेंसी को जमा करके अच्छा ब्याज कमा सकते हैं। कंपनी ने यूज़र्स को यह आश्वासन भी दिया है कि यूज़र्स Defi प्रोजेक्ट में अपने फंड्स को खोने के जोखिम के बिना अपनी एसेट के बदले अच्छा ब्याज कमा सकेंगे।
Advertisement

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, नए पर्सनल अकाउंट में दो मॉड्यूल शामिल होंगे- पहला, जो बिना किसी लॉकिंग के 13% ब्याज़ दर तक की फ्लैक्सिबल इनकम (आय) देगा, जिसमें यूज़र्स द्वारा Cashaa पर्सनल वॉलेट में सपोर्टिड क्रिप्टो जमा करते ही उन्हें ब्याज़ मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरे मॉड्यूल में 1 महीने से 12 महीने के बीच की फंड लॉकिंग अवधि के साथ यूज़र को 24% इंटरेस्ट रेट तक की फिक्स्ड डिपोज़िट आय अर्जित करने का मौका मिलेगा।

फिक्स्ड डिपोज़िट बिजनेस और निजी दोनों तरह के यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। यूज़र्स को CAS टोकन में ब्याज कमाने का तरीका चुनने पर 4% तक का बोनस इंटरेस्ट रेट मिलेगा। 
Advertisement

रिपोर्ट आगे कहती है कि अपने ग्राहकों को बैंक में क्रिप्टो और फिएट सर्विस का उपयोग करने देने के अलावा, UNICAS क्रिप्टो होल्डिंग्स के बदले डिज़िटल लोन प्रदान करने का काम भी करेगी। साल के अंत तक, बैंक देश भर में 50 ब्रांच शुरू करने की योजना बना रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.