Bitcoin, Ether के साथ आज पूरी क्रिप्टो मार्केट में फिर आई गिरावट, लेकिन हल्का रहा नुकसान

Delloite की लेटेस्ट रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में 75 प्रतिशत रिटेलर्स स्टेबल कॉइन्स को पेमेंट ऑप्शन के रूप में अपनाने में रूचि रखते हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 10 जून 2022 14:30 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो सेक्टर का कुल मार्केट कैप लगभग 96,32,959 करोड़ रुपये है
  • इथेरियम की वर्तमान कीमत $1,886 (लगभग 1.4 लाख रुपये) पर है
  • अमेरिका में 75% रिटेलर्स स्टेबल कॉइन्स को बनाना चाहते हैं पेमेंट ऑप्शन

बिटकॉइन के साथ ईथर की कीमत में भी गिरावट आई जो 0.77 प्रतिशत रही

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट ने आज हल्की गिरावट के साथ फिर अस्थिरता का परिचय दिया है। पिछले दो दिनों से अधिकतर टोकनों की कीमत बढ़त में दर्ज हो रही थी। लेकिन आज बिटकॉइन समेत लगभग सब पॉपुलर कॉइन्स मामूली गिरावट के साथ ओपन हुए। बिटकॉइन पिछले कई दिनों से स्थिर बना हुआ था, लेकिन आज इसने फिर से नीचे का रुख किया है। बिटकॉइन की कीमत में आज 0.91 प्रतिशत का मामूली नुकसान दर्ज हुआ। भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर बिटकॉइन की वैल्यू $31,658 (लगभग 24 लाख रुपये) पर बनी हुई है। इंटरनेशनल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap और Binance पर भी इसकी कीमत में इजाफा नहीं हो पाया। ग्लोबल लेवल पर इसकी कीमत में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह $30,000 (लगभग 23 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

बिटकॉइन के साथ ईथर की कीमत में भी गिरावट आई जो 0.77 प्रतिशत रही। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस बताता है कि इथेरियम की वर्तमान कीमत $1,886 (लगभग 1.4 लाख रुपये) पर है। CoinDCX की रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया कि वर्तमान में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में चल रही ये गिरावट पिछले दिनों हुई गिरावट की दर से काफी कम है। इसका कारण हल्की फुल्की बिकवाली और रेगुलेशन गतिविधियों का बढ़ना हो सकता है। बिटकॉइन और ईथर, दो टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में गिरावट आना कम वैल्यू वाली दूसरी छोटी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों को भी प्रभावित करता है जिससे इनकी कीमतें भी नीचे आ जाती हैं। इनमें Tether, USD Coin, Cardano, Dogecoin और Shiba Inu आदि शामिल हैं। 
Advertisement

साउथ कोरियन क्रिप्टो एक्सचेंज Bithumb और Upbit ने Litecoin को अपने प्लेटफॉर्म से डीलिस्ट करने का नोटिस जारी किया जिसके बाद Litecoin की कीमत नीचे गिर गई है। वर्तमान में Litecoin की कीमत $63 (लगभग 4,900 रुपये) है जो पिछले 24 घंटे में 2.78 प्रतिशत की गिरावट है। बढ़त हासिल करने वाले ऑल्टकॉइन्स में केवल Binance USD, Solana, Polkadot, Avalanche और Polygon जैसे ऑल्टकॉइन्स रहे। हालांकि, यह बढ़त काफी मामूली थी। 

Delloite की लेटेस्ट रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में 75 प्रतिशत रिटेलर्स स्टेबल कॉइन्स को पेमेंट ऑप्शन के रूप में अपनाने में रूचि रखते हैं। वर्तमान में, CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो सेक्टर का कुल मार्केट कैप 1.23 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 96,32,959 करोड़ रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.