क्रिप्टो के लिए कानून बनाने पर ब्राजील ने बढ़ाया कदम

बिल को चैंबर ऑफ डिप्टीज के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया है। इसके बाद प्रेसिडेंट के हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2022 16:14 IST
ख़ास बातें
  • ब्राजील में क्रिप्टो को लेकर जल्द रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू हो सकता है
  • क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए एक नई रेगुलेटरी संस्था बन सकती है
  • ब्राजील की किसी क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी दर्जा देने की योजना नहीं है

ब्राजील में पिछले वर्ष लगभग एक करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने का अनुमान था

ब्राजील की सीनेट ने क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए पहला बिल पारित कर दिया है। इस बिल का उद्देश्य इस सेगमेंट को देश के कानूनों के तहत लाना है। इसे चैंबर ऑफ डिप्टीज के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया है। इसके बाद प्रेसिडेंट Jair Bolsonaro के हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा। ब्राजील में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इस वर्ष के अंत तक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू हो सकता है। 

सीनेट के प्रमुख Rodrigo Pacheco ने बिल को स्वीकृति देने वाली कमेटी की अगुवाई की थी। CoinTelegraph ने Pacheco के हवाले से कहा, "मैं इस महत्वपूर्ण बिल को लाने में बड़ा योगदान देने वाले सीनेटर Irajá को बधाई देता हूं।" इस कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसीज का गलत इस्तेमाल करने वालों के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान होगा। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को चार से आठ वर्ष की जेल हो सकती है। ब्राजील में पिछले वर्ष लगभग एक करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने का अनुमान था। ब्राजील में क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए एक नई रेगुलेटरी संस्था बनाई जा सकती है। यह जिम्मेदारी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन या ब्राजील के सेंट्रल बैंक को भी दी जा सकती है। हालांकि, ब्राजील की किसी क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी दर्जा देने की योजना नहीं है। 

इसके अलावा ब्राजील का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर Rio De Janeiro क्रिप्टो का हब बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यह अगले वर्ष क्रिप्टो में प्रॉपर्टी टैक्स लेने वाला ब्राजील का पहला शहर बन जाएगा। Rio De Janeiro के City Hall ने बताया है कि क्रिप्टोकरेंसीज को ब्राजील की करेंसी में कन्वर्ट करने के लिए फर्मों को हायर किया जाएगा। Rio de Janeiro का नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन डिवेलप करने की भी योजना है जिसमें शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की इमेजेज होंगी

भारत, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बहुत से देश क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका में हाल ही में इस सेगमेंट से जुड़ा एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी किया गया था। इसमें फेडरल रिजर्व से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) लॉन्च करने पर विचार करने के लिए भी कहा गया है। हाल के महीनों में क्रिप्टो से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत बताई है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bill, Brazil, Law, Regulate, Senate, America, Fine
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.