बिटकॉइन में हुई रिकवरी, प्राइस 62,700 डॉलर से ज्यादा

Avalanche, Solana, Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink, Polygon और Cronos में भी तेजी थी

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 18:34 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 62,796 डॉलर का था
  • Ether का प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 3,331 डॉलर पर था
  • बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया है

पिछले कुछ सप्ताह से बिकवाली के प्रेशर के कारण बिटकॉइन में कमजोरी थी

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को मजबूत रिकवरी हुई। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 4.82 प्रतिशत बढ़कर 62,796 डॉलर का था। WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 66,037 डॉलर पर था। पिछले कुछ सप्ताह से बिकवाली के प्रेशर के कारण बिटकॉइन में कमजोरी थी। 

Ether का प्राइस 4.11 प्रतिशत बढ़कर इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 3,331 डॉलर का था। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether लगभग 3,531 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Avalanche, Solana, Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink, Polygon और Cronos में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.80 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.29 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump की हत्या की कोशिश से मार्केट सेंटीमेंट पर बड़ा असर पड़ा है। ट्रंप के चुनाव जीतने की संभावना काफी बढ़ गई है। क्रिप्टो मार्केट का पक्ष लेने वाले ट्रंप की जीत से क्रिप्टो से जुड़ी कम्युनिटी में सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।" बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। इसका उद्देश्य इकोनॉमी को संतुलित बनाना और पेमेंट सिस्टम्स का मॉडर्नाइज करना है। 

लैटिन अमेरिका में बोलिविया क्रिप्टो के पक्ष में कदम उठाने वाला पहला देश है। हालांकि, इसके सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी का दर्जा नहीं दिया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बैंकों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति भी दी है। Banco Central de Bolilvia ने बताया कि वह बिटकॉइन पेमेंट्स सहित क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट्स पर लगाए गए बैन को वापस ले रहा है। इस देश में 2029 तक कर्ज 21 अरब डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है। Banco Central de Bolilvia ने बैंकों को स्वीकृति इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स का इस्तेमाल करने और क्रिप्टो पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति देने का फैसला किया है। हालांकि, बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी की मान्यता नहीं दी है। क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति देने से इसे रेमिटेंस के जरिए ज्यादा रकम मिल सकती है क्योंकि विदेश से इन ट्रांजैक्शंस में देरी नहीं होती और आमतौर पर इन पर कोई चार्ज नहीं होता। अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता को घटाने का भी बोलिविया प्रयास कर रहा है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  2. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  4. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  6. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
  7. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
  8. Ferrari Luce: ₹382 करोड़ में बिकी दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार
  9. Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  10. 17 साल के लड़के ने सुलझाई ऐसी पहेली... पढ़ते-पढ़ते कमा लिए ₹2.39 करोड़
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.