बिटकॉइन स्कैमः 150 करोड़ रुपये के Bitcoin मामले में राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किल

एक स्पेशल कोर्ट ने कहा है कि बिजनेसमैन Raj Kundra के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला चलाने के के लिए शुरुआती नजर में पर्याप्त मैटीरियल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 23:06 IST
ख़ास बातें
  • स्पेशल कोर्ट ने कथित बिटकॉइन स्कैम में राज कुंद्रा को समान जारी किया है
  • इस मामले में कुंद्रा के पास 285 बिटकॉइन होने का आरोप है
  • यह मामला एक बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम से जुड़ा है

ED की ओर से दाखिल की गई एक सप्लीमेंटरी चार्जशीट में इस मामले म्ं कुंद्रा को आरोपी के तौर पर जोड़ा गया था

क्रिप्टो मार्केट की सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin से जुड़े स्कैम के मामले बढ़ रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में एक स्पेशल कोर्ट ने कहा है कि बिजनेसमैन Raj Kundra के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के  तहत मामला चलाने के के लिए शुरुआती नजर में पर्याप्त मैटीरियल है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कोर्ट ने कथित बिटकॉइन स्कैम में समान जारी किया है। एक स्पेशल कोर्ट में PMLA मामलों के लिए स्पेशल जज R B Rote ने कुंद्रा के साथ ही दुबई के बिजनेसमैन Rajesh Satija को भी समान जारी कर 19 जनवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। पिछले वर्ष सितंबर में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की ओर से दाखिल की गई एक सप्लीमेंटरी चार्जशीट में इन दोनों को आरोपी के तौर पर जोड़ा गया था। 

मुंबई में स्पेशल कोर्ट ने कहा है कि गवाहों के बयानों, अभियोजना की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट और इस मामले के रिकॉर्ड से शुरुआती नजर में PMLA के तहत सजा वाले अपराधों में कुंद्रा और सतीजा के शामिल होने का पता चल रहा है। ED ने चार्जशीट में आरोप लगाया था कि कुंद्रा को Gain Bitcoin पॉन्जी स्कीम के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म लगाने के लिए 285 बिटकॉइन मिले थे। हालांकि, यह डील पूरी नहीं हो सकी थी लेकिन कुंद्रा का 285 बिटकॉइन पर कब्जा है। इन बिटकॉइन की मौजूदा वैल्यू 150 करोड़ रुपये से अधिक की है। 

ED की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में बताया गया है कि कुंद्रा ने इस ट्रांजैक्शन में मीडिएटर के तौर पर कार्य करने का दावा किया था लेकिन वह इसे साबित करने के लिए कोई दस्तावेजी सबूत उपलब्ध नहीं करा सके हैं। इसके विपरीत, 'टर्म शीट' के टाइटल वाला एग्रीमेंट कुंद्रा और अमित भारद्वाज के पिता महेन्द्र भारद्वाज के बीच साइन किया गया था। इस वजह से यह निष्कर्ष निकालना सही होगा कि कुंद्रा की यह दलील नहीं मानी जा सकती कि उन्होंने इस ट्रांजैक्शन में सिर्फ एक मीडिएटर के तौर पर कार्य किया था। ED ने कहा है कि कुंद्रा को पांच बार में प्राप्त हुए बिटकॉइन्स की सही संख्या ट्रांजैक्शन होने के सात वर्ष के बाद भी याद है। इससे यह आरोप मजबूत होता है कि उन्हें एक फायदा लेने वाले के तौर पर ये बिटकॉइन मिले थे और इस ट्रांजैक्शन में वह सिर्फ एक मीडिएटर नहीं थे। 

 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.