19,500 डॉलर पर लुढ़का बिटकॉइन, जानें कैसा है बाकी क्रिप्‍टोकरेंसीज का हाल

ईथर का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं है। खबर लिखे जाने तक दुनिया की इस दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी का मूल्‍य कॉइनस्विच कुबेर पर 1,135 डॉलर (लगभग 90,500 रुपये) है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 13:52 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल क्रिप्‍टो मार्केट कैप में 1.63 प्रतिशत की गिरावट आई
  • मीम कॉइंस- डॉजकॉइन और शीबा इनु ने भी देखा नुकसान
  • ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस की कीमतों में मामूूली गिरावट दर्ज हुई

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि बिटकॉइन और ईथर जैसा ही हाल बाकी ऑल्‍टकॉइंस का भी है।

ग्‍लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पिछले कई दिनों से मंदी का सामना कर रहा है और यह अब भी जारी है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) बीते 24 घंटों में 4 फीसदी से अधिक गिर गई है। इस सप्‍ताह की शुरुआत से बिटकॉइन की कीमत 20 हजार डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) के करीब रही है और अब इसमें कमी आती जा रही है। मार्केट वैल्‍यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत ग्‍लोबल एक्‍सचेंजों में 19,500 डॉलर (लगभग 15.5 लाख रुपये) के आसपास आ गई है, जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का मूल्य 20,286 डॉलर (लगभग 16.16 लाख रुपये) है। बीते 24 घंटों में इसमें 4.25 फीसदी की गिरावट आई है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 19,502 डॉलर (लगभग 15.53 लाख रुपये) है। इस बीच, ईथर का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं है। खबर लिखे जाने तक दुनिया की इस दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी का मूल्‍य कॉइनस्विच कुबेर पर 1,135 डॉलर (लगभग 90,500 रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इसकी कीमत 1,057 डॉलर (लगभग 84,300 रुपये) है। बीते 24 घंटों में यह क्रिप्‍टोकरेंसी लगभग 2.51 प्रतिशत कम हो गई है। 

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि बिटकॉइन और ईथर जैसा ही हाल बाकी ऑल्‍टकॉइंस का भी है। ज्‍यादातर जानेमाने ऑल्‍टकॉइंस मामूली नुकसान झेल रहे हैं। दूसरी ओर, ग्‍लोबल क्रिप्टो मा‍र्केट कैप‍िटलाइजेशन में मंगलवार और बुधवार की शुरुआत में 1.63 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

बीएनबी, सोलाना, पॉलीगॉन, स्टेलर, एवलांच, कार्डानो, मोनेरो, चेनलिंक, यूनिस्वैप और कॉसमॉस ने कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की है। मीमकॉइंस के रूप में पॉपुलर Shiba Inu और Dogecoin में भी मंगलवार तक गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों में लगभग 2.14 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.06 डॉलर (लगभग 5.14 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.000011 डॉलर (लगभग 0.00086 रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 2.71 प्रतिशत कम है।
Advertisement

इस बीच, अमेरिका में बड़ी संख्या में क्रिप्टो होल्डर्स को स्कैमर्स निशाना बना रहे हैं। क्रिप्टो इनवेस्टर्स को रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में नुकसान उठाने वालों में अधिकतर 20-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोग होते हैं। अब वहां के लॉ एनफोर्समेंट संगठनों ने इस 'रोमांस घोटाले' के खिलाफ चेतावनी जारी करना शुरू कर दिया है।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.