Bitcoin में रिकॉर्ड तेजी : Ether, Dogecoin और Polkadot सहित दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भी उछाल

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, वर्तमान में Ether $5,104 (लगभग 3.8 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है, जो पिछले 24 घंटों में 3.76 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 17:37 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल एक्सचेंजों में ब‍िटकॉइन की ट्रेडिंग $65,240 लगभग 48.4 लाख पर है
  • दुनिया की यह सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 24 घंटों में 4.75 प्रतिशत बढ़ी है
  • ईथर $5,104 (लगभग 3.8 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है

Bitcoin की कीमतें 70,000 डॉलर (लगभग 51.9 लाख रुपये) से अधिक होने का अनुमान है

बिटकॉइन (BTC) की कीमतों में पिछले सप्ताह ज्‍यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला, लेकिन दुनिया की इस सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी की इस सप्ताह एक मजबूत शुरुआत हुई है। वर्तमान में बिटकॉइन, भारतीय एक्सचेंज- कॉइनस्विच कुबेर पर $70,474 (लगभग 52.3 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है और कॉइनबेस और बिनेंस जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों में ब‍िटकॉइन की ट्रेडिंग लगभग $65,240 (लगभग 48.4 लाख रुपये) के मार्क पर है। दुनिया की यह सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों में 4.75 प्रतिशत बढ़ी है और अपने ऑल टाइम हाई $67,000 (लगभग 49.7 लाख रुपये) के स्तर के करीब कारोबार कर रही है- यह मार्क 20 अक्टूबर को देखने को मिला था। अनुमान है कि बिटकॉइन की कीमतें 70,000 डॉलर (लगभग 51.9 लाख रुपये) से अधिक हो सकती हैं।

बिटकॉइन की कीमत में तेजी के बावजूद ओवरऑल क्रिप्टो मार्केट पर इसका प्रभुत्व कम होता जा रहा है, जिसे एक्‍सपर्ट altcoin के लिए एक पॉजिटिव संकेत मानते हैं। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, वर्तमान में ईथर $5,104 (लगभग 3.8 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है, जो पिछले 24 घंटों में 3.76 प्रतिशत अधिक है। इस बीच, पिछले कुछ दिनों में ईथर की कीमत में गिरावट देखी गई है, क्योंकि नॉन फंजि‍बल टोकन (एनएफटी) मार्केट, नेटवर्क को अपनाता जा रहा है। ट्रैकर कहता है क‍ि इसमें गिरावट का मतलब यह भी हो सकता है कि कम लोग इथेरियम आधारित नेटवर्क पर व्यापार कर रहे हैं।

वहीं, दिनोंदिन लोकप्रिय होती जा रही शीबा इनु को इस सप्‍ताह की शुरुआत में मामूली झटका लगा है। डॉजकॉइन की यह प्रतिद्वंद्वी पिछले हफ्ते रिकॉर्ड-सेटिंग के बाद 5.4% नीचे है। इस बीच डॉजकॉइन, 2.68 प्रतिशत बढ़कर 21.77 रुपये (लगभग $0.29) पर कारोबार कर रहा है। वहीं, ज्यादातर altcoins इस हफ्ते की शुरुआत में अच्‍छे संकेत दे रही हैं। पिछले 24 घंटों में रिपल ने 9.47 प्रतिशत की बढ़त देखी है। पोलकाडॉट और कार्डानो भी ऊपर हैं। टीथर के लिए शुरुआत अच्‍छी नहीं रही है, जो 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.50 रुपये (लगभग $1.08) रुपये पर कारोबार कर रही है। 



वैश्विक स्तर पर क्रिप्टोकरेंसी अपनाने के साथ ही स्क्वायर ने गुरुवार को तीसरी तिमाही के ग्रॉस प्रॉफ‍िट में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस कैश ऐप ने बिटकॉइन रेवेन्‍यू में $1.82 बिलियन (लगभग 13,509 करोड़ रुपये) जनरेट किए, जो एक साल पहले की तुलना में 11% अधिक है।
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.