बिटकॉइन में जोरदार तेजी, प्राइस 69,000 डॉलर से ज्यादा

Ether का प्राइस लगभग 3,147 डॉलर पर था। इंटरेशनल एक्सचेंजों पर यह 3.30 प्रतिशत घटकर 2,998 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मई 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस लगभग 3,147 डॉलर पर था
  • Avalanche, Cardano, Tether, Polkadot के प्राइस बढ़े हैं
  • Binance Coin, USD Coin, Ripple के प्राइस में गिरावट थी

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.90 प्रतिशत घटकर 2.36 लाख करोड़ डॉलर पर था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को 5.56 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 69,196 डॉलर पर था। Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 66,155 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स ने कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा जारी किया था जिससे पता चला था कि अप्रैल में इन्फ्लेशन में कमी हुई है। इससे बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को रफ्तार मिली है। 

Ether का प्राइस लगभग 3,147 डॉलर पर था। इंटरेशनल एक्सचेंजों पर यह 3.30 प्रतिशत घटकर 2,998 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Avalanche, Cardano, Tether, Polkadot, Tether और Solana के प्राइसेज में तेजी थी। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Binance Coin, USD Coin, Ripple और Chainlink शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.90 प्रतिशत घटकर लगभग 2.36 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की मार्केट्स टीम ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में स्थिरता है। अमेरिका में CPI डेटा आने के बाद बिटकॉइन में तेजी दिख रही है। इसके लिए 66,670 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। इसे पार करने के बाद बिटकॉइन में काफी तेजी आ सकती है। इसके लिए 60,850 डॉलर पर बड़ा सपोर्ट है। Ether में भी बुलिश ट्रेंड दिख रहा है लेकिन बिटकॉइन की तुलना में यह कमजोर है। इसके लिए 2,875 डॉलर पर सपोर्ट और 3,040 डॉलर पर रेजिस्टेंस है।" 

बिटकॉइन ने 5 मई को ब्लॉक नंबर 8,42,241 पर एक अरब ट्रांजैक्शंस पूरी की थी। Clark Moody के बिटकॉइन डैशबोर्ड के अनुसार, 7 मई को बिटकॉइन की कुल ट्रांजैक्शंस 1,000,701,505 थी। पहले बिटकॉइन ब्लॉक को 3 जनवरी, 2009 को माइन किया गया था। इसकी 5,603 दिन की मौजूदगी में बिटकॉइन नेटवर्क ने प्रति दिन औसत 1,78,475 ट्रांजैक्शंस प्रोसेस की हैं। हालांकि, इसमें लाइटनिंग नेटवर्क के जरिए प्रोसेस की गई ट्रांजैक्शंस नहीं हैं। लाइटनिंग नेटवर्क लेयर 2 बिटकॉइन प्रोटोकॉल है जो तेजी से ट्रांजैक्शंस को प्रोसेस करता है। पिछले महीने बिटकॉइन का चौथा हाविंग इवेंट हुआ था। इसके कुछ दिन बाद इसने एक दिन में 9,26,000 की सबसे अधिक ट्रांजैक्शंस दर्ज की थी। बिटकॉइन के क्रिएटर को Satoshi Nakamoto कहा जाता है। Satoshi ने 31 अक्टूबर, 2008 को पहला बिटकॉइन व्हाइटपेपर पब्लिश किया था और तब बिटकॉइन का प्राइस 0.0008 डॉलर का था। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.