बिटकॉइन ने पकड़ी स्पीड, 1 दिन में प्राइस 1,160 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में अधिक बदलाव नहीं हुआ और यह लगभग 2,228 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 14:26 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 2.59 प्रतिशत बढ़कर 41,738 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Avalanche, Tether, Binance Coin और Binance USD में भी तेजी थी
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

इसके लिए अगले रेजिस्टेंस लेवल्स 42,600 डॉलर और 44,000 डॉलर के हैं

मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को तेजी बरकरार रही। इसने 19 महीने का नया हाई बनाया है। बिटकॉइन का प्राइस 2.59 प्रतिशत बढ़कर 41,738 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 1,160 डॉलर बढ़ी है। इसके लिए अगले रेजिस्टेंस लेवल्स 42,600 डॉलर और 44,000 डॉलर के हैं। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में अधिक बदलाव नहीं हुआ और यह लगभग 2,228 डॉलर पर था। इसके लिए अगला रेजिस्टेंस लेवल 2,230 डॉलर का है। प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Tether, Binance Coin, Binance USD,  USD Coin और Cronos शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.99 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.54 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया बिटकॉइन में तेजी के साथ इसकी मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ी है और इससे अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। अगर बिटकॉइन के प्राइस में कुछ स्थिरता आती है और इसकी हिस्सेदारी कम होती है तो अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज बढ़ सकते हैं। CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "लोकप्रिय मीम कॉइन Dogecoin ने 0.087 डॉलर का अपना रेजिस्टेंस लेवल तोड़ा है। Tesla के सायबरट्रक पर इसके जिक्र से यह दोबारा लोकप्रिय हो सकता है।" 

पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले 68,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। हालांकि, RBI की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की भी मांग की गई थी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.