Bitcoin, Ether सहित कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज भी तेज़ी, लेकिन Terra, Dogecoin के प्राइस डाउन

Cardano, Avalanche, Polygon, Polkadot, Chainlink, Cosmos, Uniswap, और Binance Coin की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 16 मार्च 2022 17:07 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, Bitcoin की भारत में कीमत $40,518 (लगभग 31 लाख रुपये) थी
  • Ether $2,712 (लगभग 2 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Cardano, Avalanche, Polygon, Polkadot की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 31 लाख रुपये है

Bitcoin की कीमत हाल ही में अच्छे उछाल के साथ ऊपर आई थी, लेकिन अभी इसमें मामूली गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में $41,551 (लगभग 32 लाख रुपये) कीमत पर पहुंचने के बाद बिटकॉइन फिलहाल 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ $40,000 के मार्क के आसपास ट्रेड हो रहा है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) $40,518 (लगभग 31 लाख रुपये) थी।

वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमत वर्तमान में $39,178 (लगभग 30 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 1.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन पिछले एक हफ्ते में बहुत कम बढ़ा है, जो हफ्ते-दर-हफ्ते 1% की बढ़ोतरी है।

मार्केट कैप के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether भी बुधवार की सुबह ग्लोबल एक्सचेंज्स पर $2,742 कीमत तक तेज़ी से बढ़ी, लेकिन इसके तुरंत बाद वापस पहले के समान हो गई। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,712 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर कीमत $2,620 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 2.93 प्रतिशत की बढ़त है। CoinGecko डेटा से पता चलता है कि क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पिछले एक हफ्ते में लगभग 2% बढ़ गई है, हालांकि मूल altcoin की वैल्यू पिछले महीने में लगभग 9% गिरी है।

Gadgets 360 का क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 1.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यूं तो Terra की कीमत थोड़ी गिरती नज़र आई, लेकिन CardanoAvalanchePolygonPolkadotChainlinkCosmosUniswap, and Binance Coin की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement

पिछले 24 घंटों में लगभग सभी बड़े क्रिप्टो टोकन में अच्छी बढ़ोतरी के बावजूद मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया है। पिछले 24 घंटों में 0.41 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) लगभग $0.12 (लगभग 9 रुपये) थी, जबकि शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) करीब $0.000023 (लगभग 0.0017 रुपये) थी, जो पिछले दिन की तुलना में 0.06 प्रतिशत ज्यादा है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Ether, Cryptocurrency, cryptocurrency news
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.