Bitcoin में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में नुकसान

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्रइस 2.33 प्रतिशत गिरकर लगभग 1,825 डॉलर पर था। कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी घटे हैं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अगस्त 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्रइस 2.33 प्रतिशत गिरकर लगभग 1,825 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स में तीन प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है
  • बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में मंगलवार को 1.87 प्रतिशत की गिरावट थी। यह 28,879 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन के प्राइस में 546 डॉलर की कमी हुई है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन के कमजोर प्रदर्शन के पीछे बड़े मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों की कमी हो सकती है। इससे इनवेस्टर्स के लिए फैसले करना मुश्किल हो गया है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्रइस 2.33 प्रतिशत गिरकर लगभग 1,825 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Ripple, Dogecoin, Cardano, Solana, Tron, Litecoin, Avalanche, Polygon, Polkadot और Stellar में भी नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट वैल्यूएशन लगभग 1.80 प्रतिशत घटकर लगभग 1.18 लाख करोड़ डॉलर का था। क्रिप्टो फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स में तीन प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह न्यूटूल जोन में बना हुआ है। 

CoinSwitch ने Gadgets 360 को बताया, "पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली का दबाव दिखा है। बिटकॉइन में ज्यादा गिरावट होने की आशंका नहीं है। इसमें लगभग 27,000 डॉलर के सपोर्ट से रिकवरी दिख सकती है।"  हाल ही में इंटरनेशनल बैंक Standard Chartered ने कहा था कि बिटकॉइन में हाल की तेजी से इसकी माइनिंग करने वाले सप्लाई को रोक सकते हैं। हालांकि, इससे पहले Standard Chartered ने अगले वर्ष के अंत तक बिटकॉइन के एक लाख डॉलर तक पहुंचने का अनुमान दिया था। इसका कहना था कि क्रिप्टो मार्केट में मंदी का दौर बीत चुका है। 

Standard Chartered के प्रमुख FX एनालिस्ट्स में शामिल Geoff Kendrick का कहना था कि इस अनुमान में 20 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। एक रिपोर्ट में Geoff ने बताया था, "प्रति बिटकॉइन की माइनिंग में प्रॉफिट बढ़ने से माइनर्स कम बिक्री कर कैश फ्लो को बरकरार रख सकते हैं। इससे बिटकॉइन की सप्लाई घटेगी और इसके प्राइसेज में तेजी आएगी। क्रिप्टो मार्केट के सेंटीमेंट पर पिछले महीने MicroStrategy के 37.4 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त बिटकॉइन खरीदने की रिपोर्ट का भी असर पड़ा है। बिटकॉइन के सामने 30,750 डॉलर का रेजिस्टेंस लेवल है। हाल ही में BlackRock ने बिटकॉइन ETF के लिए फाइलिंग की है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.