इस देश में लीगल करेंसी बना Bitcoin, अब कैफे से लेकर ग्रॉसरी स्टोर तक क्रिप्टोकरेंसी से कर सकेंगे पेमेंट

El Salvador के राष्ट्रपति नईब बुकेले (Nyib Bukele) ने सोमवार को बिटकॉइन को देश में आधिकारिक करेंसी का दर्जा मिलने को लेकर एक ट्वीट किया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2021 21:08 IST
ख़ास बातें
  • El Salvador में Bitcoin को दिया आधिकारिक करेंसी का दर्जा
  • अब कैफे और ग्रॉसरी स्टोर में खरीदारी के बदले बिटकॉइन में कर सकेंगे पेमेंट
  • बड़ी संख्या में देश की जनता है इस फैसले से नाखुश

खबर लिखे जाने तक Bitcoin की कीमत 47,000 डॉलर (लगभग 34.6 लाख रुपये) थी

Bitcoin को लेकर दुनिया के कई देशों में अकसर बवाल होता रहता है। जहां एक ओर कुछ देश क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrencies) पर बैन लगा रहे हैं या इसके लिए नए और सख्त नियम लागू कर रहे हैं। वहीं, दूसरी एक ऐसा सेंट्रल अमेरिकी देश भी है, जो मंगलवार को दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin को लीगल टेंडर (आधिकारिक करेंसी का दर्जा) दे दिया गया है। हम El Salvador की बात कर रहे हैं। देश की सरकार ने बिटकॉइन को आधिकारिक दर्जा दिया है, लेकिन इससे वहां की जनता में आक्रोश भी है। लोगों का कहना है कि यह कदम उपभोक्ताओं के लिए जोखिम है। हालांकि, El Salvador के राष्ट्रपति नईब बुकेले (Nyib Bukele) की सरकार का दावा इससे परे हैं। सरकार का कहना है कि इस कदम से कई देशवासियों की पहली बार बैंक सेवाओं तक पहुंच बनेगी। 

नईब बुकेले ने सोमवार को बिटकॉइन को देश में आधिकारिक करेंसी का दर्जा मिलने को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा (अनुवादित) "कल [मंगलवार] इतिहास में पहली बार सारी दुनिया की नजरें अल सल्वाडोर पर होंगी।' इसके बाद मंगलवार को कुछ ट्वीट्स के जरिए उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने अपने पहले 400 बिटकॉइन खरीद लिए हैं।
Advertisement

यदि आप इस फैसले से पहले की कहानी नहीं जानते हैं, तो बताते चलें कि जून में अल सल्वाडोर की संसद ने एक कानून पारित किया था, जिसमें यह प्रावधान किया गया था कि अब क्रिप्टो मनी भी लीगल टेंडर होगा, जिसका इस्तेमाल प्रोडक्ट्स और सर्विस के लिए पेमेंट के तौर पर किया जा सकेगा। यह प्रस्ताव रखने के कुछ ही घंटों मे पास भी हो गया। हालांकि इस फैसले से कई लोग नाखुश भी हैं।

कई लोगों व एक्सपर्ट का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी बेहद परिवर्तनशील करेंसी है, यानी क्रिप्टो कॉइन्स की कीमतें अस्थिर रहती हैं। यदि आप क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर नज़र रखते हैं, तो आप जानते होंगे कि कई मार्केट में कई क्रिप्टो कॉइन्स (Crypto coins) ऐसे हैं, जिनकी कीमत रातों-रात आसमान छू जाती है और अगले ही दिन जमीन पर होती है। यही कारण हैं कि सरकार के इस फैसले का विरोध भी हो रहा है।  
Advertisement

एक हालिया ओपनियन पोल में सामने आया था कि अल सल्वाडोर (El Salvador) के 6.5 मिलियन (65 लाख) लोग इस फैसले के खिलाफ थे। फैसला लागू होने से पहले ही राजधानी सैन सल्वाडोर में सैकड़ों लोगों ने इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किए थे। लोगों का कहना है कि बिटकॉइन ऐसी करेंसी है, जो गरीबों के बजाय अमीरों का भला करेगी।
Advertisement

सरकार इस फैसले को सही मानती है और लोगों को Bitcoin में अधिक रूची दिलाने के लिए कई ऑफर भी पेश किया है। सरकार ने वादा किया है कि इस क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने वाले नागरिकों को 30 डॉलर (लगभग 2,200 रुपये) मिलेंगे। सरकार ने देशभर में 200 से ज्यादा बिटकॉइन एटीएम भी लगाने का फैसला लिया है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.