BAYC के नेटवर्क से हुई 200 ETH के NFT की चोरी

Yuga Labs ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही इससे प्रभावित यूजर्स को ईमेल कर जानकारी देने के लिए कहा गया है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जून 2022 15:44 IST
ख़ास बातें
  • BAYC की क्रिएटर Yuga Labs ने इसके बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है
  • प्रभावित यूजर्स को ईमेल कर जानकारी देने के लिए कहा गया है
  • हाल ही में BAYC के इंस्टाग्राम एकाउंट को भी हैक किया गया था

स्कैमर्स ने BAYC, MAYC और Otherside के होल्डर्स को गिफ्ट देने की घोषणा की थी

लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन Bored Ape Yacht Club (BAYC) के डिस्कॉर्ड सर्वर में सेंध लगाकर लगभग 200 ETH के NFT की चोरी की गई है। BAYC की क्रिएटर Yuga Labs ने इसके बारे में ट्विटर पर जानकारी दी है। हालांकि, Yuga Labs की टीम ने सर्वर में सेंध लगने को जल्द पकड़ लिया था लेकिन तब तक लगभग 200 ETH का नुकसान हो चुका था।

Yuga Labs ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही इससे प्रभावित यूजर्स को ईमेल कर जानकारी देने के लिए कहा गया है। एक अन्य ट्वीट में Yuga Labs में बताया, "हम यह रिमाइंडर देना चाहते हैं कि हम अचानक किसी मिंट या गिफ्ट की पेशकश नहीं करते।" यह घटना BAYC के सोशल और कम्युनिटी मैनेजर Boris Vagner की लॉगिन डिटेल्स स्कैमर्स के हाथ लगने के बाद हुई। स्कैमर्स ने फिशिंग अटैक में BAYC, MAYC और Otherside के होल्डर्स को गिफ्ट देने की घोषणा की थी। स्कैमर्स की ओर से की गई घोषणा का एक स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर शेयर किया गया है। 

हाल ही में BAYC के इंस्टाग्राम एकाउंट को भी हैक किया गया था। इसमें लगभग 25 लाख डॉलर के NFT की चोरी हुई थी। BAYC के प्रवक्ता  ने बताया था कि हैकर ने एक जाली लिंक Bored Ape Yacht Club जैसी दिखने वाली वेबसाइट पर पोस्ट किया था। यूजर्स को बाद में एक जाली एयरड्रॉप में हिस्सा लेने के लिए उनके MetaMask को स्कैमर के वॉलेट से कनेक्ट करने के लिए कहा गया था।"

हैक का पता चलने के बाद BAYC ने अपनी कम्युनिटी को सतर्क किया और इंस्टाग्राम और अपने प्लेटफॉर्म्स से सभी लिंक हटा दिए। इसके अलावा BAYC ने यूजर्स की ओर से  NFT को क्रिएट करने पर भी रोक लगाई है। इस मामले में जाली एयरड्रॉप लिंक पर क्लिक करने वाले यूजर्स निशाना बने थे। चुराए गए NFT को हैकर्स के वॉलेट एड्रेस में ट्रांसफर किया गया है। BAYC NFT प्रोजेक्ट 10,000 एल्गोरिद्म से जेनरेट किए गए बंदरों के कार्टून वाले इलस्ट्रेशन हैं और ये सभी अलग हैं। BAYC NFT के प्राइसेज मार्च में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़े थे। इस कलेक्शन के NFT सेलेब्रिटीज के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फरवरी में Justin Bieber ने BAYC से एक नया NFT खरीदा था जिसका प्राइस 4,70,000 डॉलर था। इसके अलावा Paris Hilton, Jimmy Fallon और Gwyneth Paltrow के पास भी BAYC NFT हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Discord, NFT, BAYC, Yuga Labs, Network, Eth, Instagram, Tweet, Scammers

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.