Apple और Google को इस देश में हटाने होंगे क्रिप्टो से जुड़े Play-to-Earn गेम्‍स

दक्षिण कोरिया में KRW10,000 (करीब 625 रुपये) से ज्‍यादा के रिवॉर्ड्स पर बैन है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 18:08 IST
ख़ास बातें
  • दक्षिण कोरिया की सरकार ने P2E गेम्‍स के खिलाफ यह कदम उठाया है
  • ये गेम प्‍लेयर्स को एक्‍सचेंजेबल टोकन्‍स जीतने का मौका देते हैं
  • P2E गेम्‍स के खिलाफ कोरिया के रेग्‍युलेटर ने भी कार्रवाई की है

P2E गेम्स को डोमेस्टिक ऐप स्‍टोर पर बेचने के लिए दक्षिण कोरिया में गेम डेवलपर्स को अदालती मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है।

Photo Credit: Pexels/RODNAE Productions

नए प्ले-टू-अर्न (P2E) गेम्‍स को रोकने के लिए दक्षिण कोरिया की सरकार ने कदम उठाया है। उसने Google और Apple से उनके ऐप स्टोर से मौजूदा गेम्‍स को हटाने के लिए कहा है। क्रिप्‍टो अपनाने में तेजी की वजह से हाल ही में P2E गेम्स की पॉपुलैरिटी बढ़ी है। ये गेम प्‍लेयर्स को एक्‍सचेंजेबल टोकन्‍स जीतने का मौका देते हैं, जिसे वो उंची कीमतों पर नीलाम करके पैसे कमा सकते हैं। P2E गेम यूजर्स को गेम खेलने के लिए गेम पीस को नॉन-फंजिबल टोकन (NFTs) के रूप में खरीदना पड़ता है और इन-गेम रिवॉर्ड हासिल करने होते हैं। खास बात यह भी है कि दक्षिण कोरिया में KRW10,000 (करीब 625 रुपये) से ज्‍यादा के रिवॉर्ड्स पर बैन है। 

दक्षिण कोरिया के रेग्‍युलेटर ‘गेम मैनेजमेंट कमेटी' (GMC) ने ऐसे गेम्‍स को ब्लॉक करने के लिए कहा है, जिनमें गेम खेलने से पहले इन-ऐप पर्चेज की जरूरत होती है। P2E गेम डेवलपर्स के लिए गूगल या ऐपल के ऐप स्‍टोर पर अपने काम को लिस्‍ट करना GMC ने असंभव बना दिया है। 

ताजा कदम दक्षिण कोरिया की सरकार द्वारा उठाया गया है। इसके तहत सीधे ऐप मार्केट में P2E गेम्‍स की ग्रोथ को कम करने की कोशिश की गई है। P2E गेम्स को डोमेस्टिक ऐप स्‍टोर पर बेचने के लिए दक्षिण कोरिया में गेम डेवलपर्स को अदालती मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। मुख्‍य समस्‍या यह है कि कुछ गेम ऐप्‍स को ऐप स्‍टोर पर रजिस्‍टर करने के लिए जरूरी ऐज रेटिंग नहीं मिल पाती है। 

इस पूरे मामले में GMC के एक अधिकारी ने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का पालन कर रहे हैं, जिसके तहत Axie Infinity जैसे P2E गेम को ऐज-रेट और रजिस्‍टर्ड होने से ब्‍लॉक कर दिया गया था। Cointelegraph ने एक अधिका‍री के बयान को कोट करते हुए लिखा है कि दक्षिण कोरिया के मौजूदा कानून के तहत P2E गेम्‍स को ऐज-रेट होने से रोकने का मतलब बनता है, क्योंकि गेम में कैश प्राइज को एक रिवॉर्ड माना जा सकता है। ध्‍याय रहे कि दक्षिण कोरिया में गेम खेलने पर मिलने वाले प्राइज करीब 625 रुपये से ज्‍यादा के नहीं हो सकते। 
Advertisement

The fivestars of Klaytn P2E गेम और NFT मार्केटप्लेस को रेटिंग की कमी के कारण डोमेस्टिक ऐप स्टोर पर ब्लॉक कर दिया गया था। इन्‍हें जून में अदालत के फैसले से राहत मिली और गेम को लिस्‍ट किया गया। हालांकि अंतिम फैसले के बाद ही P2E गेम्‍स को लेकर कानूनी मिसाल कायम होने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.