Apple के को-फाउंडर ने गोल्‍ड से की Bitcoin की तुलना

साल 2009 में शुरू हुई बिटकॉइन मौजूदा वक्‍त में सबसे वैल्‍यू वाली क्रिप्टोकरेंसी है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 मार्च 2022 20:48 IST
ख़ास बातें
  • बिजनेस इनसाइडर से बातचीत में उन्‍होंने बिटकॉइन के लिए सपोर्ट दोहराया
  • हालांकि ओवरऑल क्रिप्‍टो सेक्‍टर पर उनकी राय अलग है
  • बड़ी संख्‍या में सामने आ रहीं क्रिप्‍टोकरेंसी पर उन्‍होंने चिंता भी जताई

सोमवार को बिटकॉइन लगभग 40,000 डॉलर (लगभग 30.5 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही थी।

दुनियाभर के देशों की चिंताओं के बावजूद क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency) के लिए समर्थन बढ़ रहा है। अब ऐपल के को-फाउंडर स्टीव वोज्नियाक (Steve Wozniak) ने सबसे पुरानी क्रिप्‍टोकरेंसी, बिटकॉइन (Bitcoin) की सराहना की है। उन्‍होंने इसे ‘प्‍योर गोल्‍ड मैथमैटिक्‍स' कहा। बिजनेस इनसाइडर के साथ बातचीत में उन्‍होंने बिटकॉइन के लिए अपना सपोर्ट दोहराया। साल 2009 में शुरू हुई बिटकॉइन मौजूदा वक्‍त में सबसे वैल्‍यू वाली क्रिप्टोकरेंसी है। सोमवार को यह लगभग 40,000 डॉलर (लगभग 30.5 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही थी।  इसका कुल बाजार पूंजीकरण 724 बिलियन डॉलर (लगभग 55,76,734 करोड़ रुपये) से अधिक है। हालांकि बिटकॉइन को लेकर वोज्नियाक का नजरिया, ओवरऑल क्रिप्‍टो सेक्‍टर पर उनकी राय से अलग है। 

स्टीव वोज्नियाक का मानना ​​है कि हर दिन बड़ी संख्या में क्रिप्टोकरेंसी सामने आ रही है, जिससे इस सेक्‍टर की विश्‍वसनीयता दूर होती जा रही है। वह कई क्रिप्‍टो प्रोजेक्‍ट्स को लेकर चिंतित हैं। स्‍टीव की चिंता ऑल्‍टकॉइंस को लेकर ज्‍यादा है। U.Today के मुताबिक, स्टीव का कहना है कि बहुत सारी क्रिप्टोकरेंसी सामने आ रही हैं। हर किसी के पास कुछ नया बनाने का तरीका है और साथ में एक सेलिब्रिटी स्टार होता है। ऐसा लगता है कि वे सिर्फ लोगों से पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। 

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब वोज्नियाक ने क्रिप्टो सेक्टर को लेकर बात की है। पिछले साल नवंबर में उन्‍होंने कहा था कि क्रिप्टो के 'अनट्रेसेबल' नेचर को समाधान की जरूरत है।

बात करें, क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट की, तो मार्च का दूसरा हफ्ता क्रिप्टो मार्केट के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। सोमवार को बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin latest value) में 2.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर खबर लिखते समय तक, BTC की कीमत $39,398 (लगभग 30 लाख रुपये) थी। Binance और Coinbase जैसे अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price today) में 2.12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, और यह लगभग $37,784 (लगभग 29 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। पिछले हफ्ते बिटकॉइन की कीमत में ज्यादातर $45,000 (लगभग 34.5 लाख रुपये) के आसपास ही रही।
Advertisement

Bitcoin में गिरावट के साथ लगभग सभी अन्य क्रिप्टोकॉइन भी लॉस के साथ ट्रेड हो रहे हैं। रूस द्वारा 24 फरवरी से यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया गया था, और तब से युद्ध चल ही रहा है। इसके अलावा, हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हुई शांति वार्ता में भी असफल रही हैं। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple co founder, Apple, Steve Wozniak, Bitcoin, cryptocurency, Crypto
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.