AMC Theatres की क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट वाली लिस्ट में अब SHIB की एंट्री!

AMC Theatres के सीईओ Adam Aron ने पुष्टि की कि कंपनी अगले दो से चार महीनों के भीतर ऑनलाइन पेमेंट के लिए SHIB को स्वीकार करना शुरू कर देगी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 17:23 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी जल्द ही यूरोप और मिडल ईस्ट में एक दर्जन से अधिक नई लोकेशन खोलेगी।
  • ऑनलाइन टिकटों के लिए बिटकॉइन कैश में भुगतान PayPal के माध्यम से होगा।
  • जबकि शीबा इनु पेमेंट BitPay के माध्यम से होगी।

डॉजकॉइन के भी जल्द ही कंपनी की इस पेमेंट लिस्ट में शामिल होने की उम्मीद है।

अमेरिका की ग्लोबल थिएटर चेन AMC Theatres अब मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी शिबा इनु (SHIB) को पेमेंट ऑप्शन की लिस्ट में शामिल करने जा रही है। मूवी देखने वालों के लिए क्रिप्टोकरेंसी में ऑनलाइन पेमेंट शुरू करने के कुछ दिनों बाद AMC Theatres अब डॉजकॉइन के सबसे बड़े मुकाबलेदार डिजिटल कॉइन शिबा इनु (SHIB) को पेमेंट ऑप्शन की लिस्ट में शामिल करने के लिए तैयार है। AMC Theatres के सीईओ Adam Aron ने पुष्टि की कि कंपनी अगले दो से चार महीनों के भीतर ऑनलाइन पेमेंट के लिए SHIB को स्वीकार करना शुरू कर देगी। ट्विटर पर अपने फैसले की घोषणा करते हुए एरोन ने खुलासा किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से BitPay को ही चुना। (BitPay एएमसी थिएटर द्वारा उपयोग की जाने वाली ब्लॉकचेन पेमेंट कंपनी है) 

एरोन के ट्वीट के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट प्रोसेसर BitPay शीबा इनु को "विशेष रूप से" जोड़ रहा है क्योंकि उसने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। ताकि एएमसी मूवी टिकटों और रियायतों के ऑनलाइन पेमेंट के लिए मीम बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार कर सके। एरोन ने पहले अक्टूबर के अंत में एक ट्विटर पोल पोस्ट किया था जिसमें पूछा गया था कि क्या कंपनी को शीबा इनु पेमेंट स्वीकार करना चाहिए? इसमें 81.4 प्रतिशत लोगों ने इसके पक्ष में वोट किया था। 

Advertisement
AMC Theatres ने इस महीने की शुरुआत में एक अर्निंग कॉल के दौरान घोषणा की थी कि कंपनी पहले से ही देख रही है कि वह शीबा इनु को कैसे स्वीकार कर सकती है। तब एरोन ने कहा था कि कंपनी ने एक समाधान ढूंढ लिया है, जिसका अर्थ है कि उसे सभी साथ जुड़े जोखिमों के साथ अपनी बैलेंस शीट पर क्रिप्टो को नहीं रखना है।

कंपनी के सीईओ ने हाल ही में ट्वीट किया था कि एएमसी ने बिटकॉइन और कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट के एक तरीके के रूप में स्वीकार किया है, जबकि वर्ष के अंत तक ऑनलाइन टिकट में भी इसका इस्तेमाल होने लगेगा। एएमसी का दावा है कि बिटकॉइन के साथ ग्राहक मूवी टिकट खरीदने के लिए Ethereum, Litecoin और Bitcoin Cash का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। डॉजकॉइन के भी जल्द ही इस लिस्ट में शामिल होने की उम्मीद है।
Advertisement

उस घोषणा के अनुसार, बिटकॉइन, ईथर, लिटकोइन और ऑनलाइन टिकटों के लिए बिटकॉइन कैश में भुगतान PayPal के माध्यम से इनेबल किया जाएगा, जबकि शीबा इनु पेमेंट BitPay के माध्यम से होगा। इस बीच एएमसी Google Pay और Apple Pay के माध्यम से भी पेमेंट सपोर्ट करती है। मगर ये दोनों ऑप्शन अभी तक क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट नहीं करते हैं। 

क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने के साथ-साथ एएमसी ने जल्द ही अमेरिका, यूरोप और मिडल ईस्ट में एक दर्जन से अधिक नई लोकेशन को खोलने की योजना की भी घोषणा की। कंपनी के पास वर्तमान में दुनिया भर में 950 थिएटर और 10,500 स्क्रीन हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.