Bitcoin की सबसे छोटी यूनिट Satoshi का भी है बड़ा महत्व

अगर एक बिटकॉइन की कीमत 1 मिलियन डॉलर पहुंचती है, तब जाकर एक Satoshi की कीमत एक सेंट होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मार्च 2022 21:07 IST
ख़ास बातें
  • एक बिटकॉइन में 100 मिलियन Satoshi होती हैं
  • हरेक Satoshi की कीमत 0.00000001 बिटकॉइन है
  • इन्‍हें भी क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज से खरीदा जा सकता है

इसका नाम सातोशी नाकामोतो के नाम पर रखा गया है। वह ब्लॉकचेन और बिटकॉइन इमें इस्‍तेमाल होने वाले प्रोटोकॉल के फाउंडर हैं।

क्‍या आप जानते हैं कि बिटकॉइन (bitcoin) की सबसे छोटी ईकाई क्‍या है? क्रिप्‍टोकरेंसी (cryptocurrency) की लोकप्रियता और इसमें निवेश करने वालों की संख्‍या जिस तेजी से बढ़ी है, उससे क्रिप्‍टो के बारे में गहराई से जानने की दिलचस्‍पी को भी बढ़ाया है। इसी सिलसिले में नाम आता है सातोशी (Satoshi) का। Satoshi सबसे छोटी इकाई है बिटकॉइन की। इसका नाम सातोशी नाकामोतो के नाम पर रखा गया है। वह ब्लॉकचेन और बिटकॉइन में इस्‍तेमाल होने वाले प्रोटोकॉल के फाउंडर हैं। एक बिटकॉइन में 100 मिलियन Satoshi होती हैं। इन्‍हें sats भी कहते हैं। 

इसका मतलब है कि हरेक Satoshi की कीमत 0.00000001 बिटकॉइन है। अगर एक बिटकॉइन की कीमत 1 मिलियन डॉलर पहुंचती है, तब जाकर एक Satosh की कीमत एक सेंट होगी। साल 2022 की शुरुआत में एक Satoshi का मूल्य एक सेंट के बीसवें हिस्‍से से भी कम था। 
Advertisement

Satoshi महज एक सबडिविजन नहीं है बिटकॉइन की। यह किसी बिटकॉइन के हजारवें हिस्‍से के लिए एक मिलीबिटकॉइन भी है। बिटकॉइन के दस लाखवें हिस्‍से के लिए इसे एक माइक्रोबि‍टकॉइन भी कह सकते हैं। 

छोटे-छोटे ट्रांजैक्‍शन के लिए बिटकॉइन को फ्रैक्‍शन्‍स में बांटना जरूरी है। उदाहरण के लिए, जब किसी क्रिप्‍टोकरेंसी यूजर को कॉफी खरीदनी हो। हालांकि कीमतों में अस्थिरता की वजह से बिटकॉइन को एक्‍सचेंज का बेहतर जरिया नहीं माना जाता है। हालांकि Satoshi की प्रासंगिकता बढ़ रही है। यह इसलिए भी जरूरी हो रही हैं, क्‍योंकि बिटकॉइन की वैल्‍यू बढ़ रही है। इसका मतलब यह भी है कि निवेशक एक पूरा बिटकॉइन खरीदने के बजाए एक डॉलर का बिटकॉइन भी ले सकते हैं। तब Satoshi की अहमियत सामने आती है। 
Advertisement

ध्‍यान देने वाली बात यह है कि क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज के जरिए बिटकॉइन और Satoshi को दूसरी करेंसीज में और उनसे एक्‍सचेंज किया जा सकता है। 
Advertisement

दूसरी क्रिप्‍टोकरेंसीज के मूल्‍य-वर्ग से Satoshi काफी अलग है। दरअसल, बिटकॉइन के मूल्‍य-वर्ग के रूप में सिर्फ Satoshi का इस्‍तेमाल होता है। जबकि Ethereum कई मूल्‍य-वर्ग का इस्‍तेमाल करता है। जो निवेशक सिर्फ क्रिप्टोकरेंसी के लिए पैसों का एक्‍चेंज करना चाहते हैं, वो Satoshi को खरीद सकते हैं। 

बात करें बिटकॉइन की वैल्‍यू की, तो मंगलवार को भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) 10.6 प्रतिशत के प्रॉफिट के साथ $40,226 (लगभग 30 लाख रुपये) थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर भी बिटकॉइन की कीमत बढ़ती नज़र आई। 13% से अधिक की बढ़त के साथ, CoinMarketCap और Binance सहित ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $43,024 (लगभग 32.4 लाख रुपये) के आसपास थी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: bicoin, Satoshi, cryptocurency, Crypto, bitcoin and Satoshi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.