TATA Coin क्रिप्‍टोकरेंसी में एक दिन में 1200% का उछाल!

फ‍िलहाल यह कॉइन $0.09515 के आसपास कारोबार कर रहा है, जोकि 1200% ऊपर था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2022 13:07 IST
ख़ास बातें
  • TATA Coin पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्‍ड क्रिप्टोकरेंसी है
  • यह दुनिया की सबसे सेफ ग्‍लोबल डिजिटल करेंसी बनना चाहती है
  • इसका मेन फीचर पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्‍ड इलेक्ट्रॉनिक सिस्‍टम है

कहा जाता है कि बिनेंस स्मार्ट चेन पर TATA Coin के सिर्फ 9 मिलियन सिक्के बनाए जाएंगे।

क्रिप्‍टोकरेंसी की दुनिया में कई कॉइंस बड़ा सरप्राइज दे रही हैं। शीबा इनु और डॉजकॉइन की कामयाबी हम देख चुके हैं। अब एक कम्‍युनिटी-बेस्‍ड क्रिप्‍टोकरेंसी ने बड़ी छलांग लगाई है। CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, डीसेट्रलाइज्‍ड फाइनेंस को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के मकसद के साथ आया ‘टाटा कॉइन' (TATA Coin) पिछले 24 घंटों में लगभग 1500% बढ़ गया है। फ‍िलहाल यह कॉइन $0.09515 के आसपास कारोबार कर रहा है, जोकि 1200% ऊपर था। इस कॉइन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 856,355 डॉलर है।

न्‍यूजरूम पोस्‍ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि TATA Coin का मकसद डीसेंट्रलाइज्‍ड फाइनेंस को पूरी तरह से सिक्‍योर बनाना और मल्‍टीनेशनल कंपनियों और ग्‍लोबल निवेशकों वाले संगठनों को सिक्‍योर भुगतान प्रणाली देना है। इससे ब्लॉकचेन तकनीक का इस्‍तेमाल सुरक्षित और आसान तरीके से किया जा सकेगा साथ ही लोग अपने असेट्स के मालिक भी बन सकेंगे। 

TATA Coin पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्‍ड क्रिप्टोकरेंसी है। यह दुनिया की सबसे सेफ ग्‍लोबल डिजिटल करेंसी बनना चाहती है, जिसका इस्‍तेमाल दुनिया भर में पेमेंट मेथड के रूप में किया जाएगा। 

TATA Coin का मेन फीचर, पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्‍ड पीयर-टू-पीयर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है। यह सरकार या फाइनेंशल इंस्टिट्यूशन जैसी सेंट्रल अथॉरिटी पर निर्भर नहीं करता। TATA Coins दुनिया के लिए अच्छा पैसा लाने का दावा करता है और यूजर्स को कम फीस चुकानी होती है। 
Advertisement

कहा जाता है कि बिनेंस स्मार्ट चेन पर TATA Coin के सिर्फ 9 मिलियन सिक्के बनाए जाएंगे। यह फीचर टाटा इस क्रिप्‍टोकरेंसी को सोने की तरह हार्ड असेट बनाती है। इससे लोगों को लंबे समय तक डिजिटल सेक्‍टर में इस करेंसी को स्‍टोर करने का मौका भी मिलता है। 
Advertisement

TATA Coin के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को ऑडिट किया जाता है। इसकी फंक्‍शनैलिटीज को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे यह कॉइन सबसे सिक्‍योर डिजिटल करेंसी और डीसेंट्रलाइज्‍ड फाइनेंस बन सके। दावा है कि यह इंटरनैशनल पेमेंट्स को तेज और सस्‍ता बनाएगी। इसे किसी सेंट्रल अथॉरिटी ने जारी नहीं किया है, इसलिए ट्रांजैक्‍शन में कई तरह की मुश्किलें आसान हो जाती हैं। इसकी मदद से बैंकों के वेरिफ‍िकेशन के बिना ट्रांजैक्‍शन को एक दिन में सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सकता है। दावा है कि भविष्‍य में भी यह कॉइन ऐसे ही काम करता रहेगा और लोगों को सिक्‍योर इन्‍वेस्‍टमेंट के मौके देगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Coin, TATA Coin value, cryptocurency, Bitcoin, coinmarketcap

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  2. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  3. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  4. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  5. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  6. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  7. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  9. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  10. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.