Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान-3 लॉन्च के लिए ISRO ने कसी कमर, 13 जुलाई को GSLV Mark 3 रॉकेट रचेगा इतिहास!

चंद्रयान-3 मिशन सफल रहे, इसके लिए इसरो ने पहले ही पूरी तैयारी की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2023 14:40 IST
ख़ास बातें
  • रॉकेट का लॉन्च श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया जाएगा।
  • मिशन के लिए GSLV Mark 3 लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल इसरो करने जा रही है।
  • चांद पर कई देशों की नजरें टिकी हैं।

चंद्रयान-3 मिशन सफल रहे, इसके लिए इसरो ने पहले ही पूरी तैयारी की है।

अंतरिक्ष में भारत निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। इन दिनों चांद पर कई देशों की नजरें टिकी हैं। एक तरफ अमेरिका का नासा जहां अपना नया मिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और चांद पर फिर से मनुष्य को भेजने के लिए कमर कस चुकी है, वहीं चीन की नजरें भी चांद पर टिकी हैं। अब भारत भी चांद पर अपना नया मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने इसकी पुष्टि कर दी है। यह मिशन चंद्रयान-3 के नाम से लॉन्च किया जाना है। रॉकेट का लॉन्च श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया जाएगा। इस मिशन के लिए GSLV Mark 3 लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल इसरो करने जा रही है। आइए बताते हैं इसके बारे में खास बातें। 

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रमा पर नए मिशन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। यह मिशन चंद्रयान-3 होने वाला है जो 13 जुलाई को इसरो लॉन्च करेगी। इसका समय दोपहर 2.30 बजे का है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह भारत का चांद के लिए तीसरा मिशन है। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में चंद्रयान-2 को आधी सफलता मिली थी। स्पेसक्राफ्ट चांद की कक्षा में स्थापित होने में कामयाब हो गया था लेकिन विक्रम लैंडर की लैंडिंग ठीक नहीं रही जिससे कि रोवर प्लान के मुताबिक सतह पर उतर नहीं पाया। 

ISRO के चंद्रयान-3 के लिए अधिकारी अबकी बार ज्यादा आश्वस्त नजर आ रहे हैं और उम्मीद से भरे भी। मिशन के मकसद की पहली परीक्षा चांद की सतह पर स्मूद लैंडिंग होगी। उसके बाद रोबोटिक रोवर को इस पर छोड़ा जाएगा, जो चांद के बारे में नई जानकारी और नमूने इकट्ठा करेगा। रॉकेट का लॉन्च श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया जाना है। इस मिशन के लिए GSLV Mark 3 लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल इसरो करने जा रही है। चांद पर रोवर उतारने वाले इस मिशन की लागत 615 करोड़ रुपये बताई गई है। 

चंद्रयान-3 मिशन सफल रहे, इसके लिए इसरो ने पहले ही पूरी तैयारी की है। इसके लिए गहन टेस्ट किए गए हैं और पूरी प्रोसेस को फेलप्रूफ बनाया गया है ताकि रिस्क कम से कम हों और मिशन सफल हो सके। ISRO ने इस बार मिशन में कुछ बदलाव किया है। चंद्रयान-2 मिशन की तरह ही इस बार लैंडर और रोवर तो होगा, लेकिन ऑर्बिटर नहीं होगा। प्रॉपल्शन मॉड्यूल को कम्युनिकेशन सैटेलाइट की तरह डिजाइन किया गया है जो कि लैंडर और रोवर को लेकर जाएगा। 
Advertisement

इसके अलावा चंद्रयान-3 में अबकी बार स्पेक्ट्रोपॉलरिमीट्री ऑफ हैबिटेबल प्लेनेट अर्थ (SHAPE) पेलोड को जोड़ा गया है। यह एक ऐसा उपकरण है जो चंद्रमा की कक्षा से ही धरती के स्पेक्ट्रल और पोलरीमिट्रिक डेटा को इकट्ठा करेगा। इससे पृथ्वी के बारे में वैज्ञानिकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इसलिए देश और दुनिया की नजरें अब 13 जुलाई के दिन पर टिकी हैं जब भारत अपना तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.