Chandrayaan 3 : बाल-बाल बचा ‘प्रज्ञान’ रोवर! सामने आ गया था गड्ढा, ISRO ने यूं बचाया, जानें

Chandrayaan 3 : अगर प्रज्ञान उस गड्ढे में चला जाता, तो मिशन में मुश्किलें पेश आ सकती थीं। इसरो ने मुसीबत को टाल दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 14:26 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चहलकदमी कर रहा प्रज्ञान रोवर
  • प्रज्ञान रोवर की लोकेशन के आगे आ गया था गड्ढा
  • इसरो के निर्देश के बाद प्रज्ञान ने बदली अपनी राह

प्रज्ञान अब सुरक्षित तरीके से नए रूट पर आगे बढ़ रहा है।

Photo Credit: ISRO

Chandrayaan 3 Mission Updates in Hindi : चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चहलकदमी कर रहा चंद्रयान-3 मिशन का प्रज्ञान रोवर (Pragyan) बाल-बाल बच गया! भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने बताया है कि प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर अपनी लोकेशन के ठीक आगे 4 मीटर व्यास के एक गड्ढे के करीब पहुंच गया था। अगर प्रज्ञान उस गड्ढे में चला जाता, तो मिशन में मुश्किलें पेश आ सकती थीं। इसरो ने मुसीबत को टाल दिया।   

इसरो ने बताया है कि उसने रोवर प्रज्ञान को पीछे जाने का निर्देश दिया। स्‍पेस एजेंसी ने एक पोस्ट में कहा है कि प्रज्ञान अब सुरक्षित तरीके से नए रूट पर आगे बढ़ रहा है। दरअसल हुआ यूं कि 27 अगस्त को प्रज्ञान रोवर 4 मीटर व्यास के एक गड्ढे के करीब पहुंच गया, जो उसकी लोकेशन से 3 मीटर आगे था। 
 

इसरो ने बताया है कि रोवर को पीछे जाने का निर्देश दिया गया। उसके बाद प्रज्ञान अब एक नए रूट पर आगे बढ़ रहा है। इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे ‘चेस्ट' इंस्‍ट्रूमेंट्स (पेलोड) की मदद से चंद्रमा की सतह का तापमान रिकॉर्ड किया था। इसका ग्राफ जारी किया गया था। 
Advertisement

इसरो ने बताया है कि ‘चंद्र सरफेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट' (चेस्ट) ने चंद्रमा की सतह के टेंपरेचर को समझने के लिए उसके दक्षिणी ध्रुव के आसपास मिट्टी को परखा। चेस्ट इंस्‍ट्रूमेंट्स में टेंपरेचर मापने के लिए जो मशीन लगी है वह चांद की सतह से 10 सेंटीमीटर नीचे जा सकती है। 

23 अगस्‍त 2023 को विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। साथ ही प्रज्ञान रोवर भी वहां उतर गया था। उसके बाद से ही विक्रम और प्रज्ञान अपने मिशन में जुटे हैं। ये अगले 14 पृथ्‍वी दिवसों तक वहां काम करेंगे। चंद्रमा पर सूर्य की रोशनी ढलने के बाद वहां तापमान काफी कम हो जाएगा। उन हालात में विक्रम और प्रज्ञान के जीवित रहने की उम्‍मीद नहीं है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.