Chandrayaan-3 New image : चंद्रयान-3 ने खींची चंद्रमा की नई तस्‍वीर, पृथ्‍वी को भी किया कैमरे में कैद, देखें

Chandrayaan-3 New image : तस्‍वीर में चंद्रमा के कई इलाके एकदम साफ नजर आते हैं। इनमें पाइथागोरस क्रेटर (Pythagoras) भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 12:55 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 ने ली चंद्रमा की नई तस्‍वीर
  • इसरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में तस्‍वीर को शेयर किया
  • तस्‍वीर में चंद्रमा के कई इलाके स्‍पष्‍ट दिखाई देते हैं

14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्‍च किया गया था।

Photo Credit: ISRO

Chandrayaan-3 New image : भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की नई तस्‍वीर खींची है। यही नहीं, चंद्रयान-3 में लगे लैंडर इमेजर कैमरा ने पृथ्‍वी को भी कैमरे में कैद किया है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने इन तस्‍वीरों को अपने एक्‍स यानी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्‍च किया गया था। इसरो इस मिशन में अभी तक सफल रही है। योजना के अनुसार, 23 अगस्‍त को चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा।  

चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा की जो नई तस्‍वीर ली गई है, उसे लैंडर हॉरिजोंटल वे‍लोसिटी कैमरा (Lander Horizontal Velocity Camera (LHVC) ने कैप्‍चर किया। इसरो ने बताया है कि इस तस्‍वीर को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद लिया गया था। तस्‍वीर में चंद्रमा के कई इलाके एकदम साफ नजर आते हैं। इनमें पाइथागोरस क्रेटर (Pythagoras) भी शामिल है। इसके अलावा, ओशनस प्रोसेलरम (Oceanus Procellarum) भी इस तस्‍वीर में दिखाई देता है, जिसका दायरा 2500 किलोमीटर में फैला हुआ है। 
Advertisement
 

इसरो के अनुसार, चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने से पहले अभी चंद्रयान-3 की कक्षा को और कम किया जाएगा। सबसे आखिरी प्रयास के बाद इसकी चंद्रमा से अधिकतम और निम्‍नतम दूरी को 100 किलोमीटर तक सीमित कर दिया जाएगा। हाल ही में इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ कह चुके हैं कि अगर चंद्रयान-3 के सेंसर और इंजनों ने काम नहीं किया, तब भी विक्रम लैंडर चांद पर लैंडिंग करने में सक्षम होगा, बशर्ते कि प्रोपल्‍शन सिस्‍टम सही तरीके से काम करता रहे। 
Advertisement

चंद्रयान-3 की अगली डी-ऑर्बिटिंग प्रक्रियाएं 14 अगस्त और 16 अगस्त को निर्धारित हैं। अभी चंद्रयान-3 की चांद से सबसे कम दूरी 170 किलोमीटर और सबसे ज्‍यादा दूरी 4313 किलोमीटर है। गौरतलब है कि साल 2019 में इसरो का चंद्रयान-2 मिशन चांद पर लैंड नहीं कर पाया था। मिशन की कम‍ियों से सीखते हुए स्‍पेस एजेंसी ने चंद्रयान-3 को फुलप्रूफ बनाने की कोशिश की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.