Chandrayaan-3 Live Tracking : 174Km रह गई चांद और चंद्रयान-3 की दूरी! ISRO ने दी यह जानकारी, जानें

Chandrayaan-3 Live Updates : इसरो अपनी कोशिश में कामयाब हुई और चंद्रयान-3 चांद की कक्षा के और करीब पहुंच गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 15:10 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 अपने लक्ष्‍य के और करीब पहुंच गया है
  • बुुधवार को इसरो ने इसकी कक्षा में फ‍िर बदलाव किया
  • आने वाले दिनों में इस दूरी को और घटाया जाएगा

मिशन का मसकद चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कराना और वहां चहलकदमी की क्षमताओं को साबित करना है।

Photo Credit: ISRO

भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन ने बुधवार को एक और पड़ाव पार कर लिया। पहले से तय योजना के अनुसार इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 की कक्षा में बदलाव किया। इसके बाद चंद्रयान-3 अपने लक्ष्‍य यानी चंद्रमा के 174 किलोमीटर तक नजदीक पहुंच गया है। यह इसकी चंद्रमा से निम्‍नतम दूरी है। अधिकतम दूरी अभी भी 1437 किलोमीटर है। आने वाले दिनों में इस दूरी को और घटाया जाएगा और आखिर में इसे 100 किलोमीटर तक कम कर दिया जाएगा।  

अब से कुछ देर पहले एक ट्वीट में इसरो ने लिखा, चंद्रमा की सतह के भी करीब। आज किए गए युद्धाभ्यास के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को 11:30 से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है। 

बुधवार को पहले से तय योजना के अनुसार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच इसरो ने चंद्रयान-3 के इंजनों की फ‍िर से  ‘रेट्रोफायरिंग' की। इसरो अपनी कोशिश में कामयाब हुई और चंद्रयान-3 चांद की कक्षा के और करीब पहुंच गया। सबकुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो 23 अगस्‍त को चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश कर सकता है। 
 

इससे पहले, बीते शनिवार की शाम जब चंद्रयान ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया, तो मिशन के पूरा होने की उम्‍मीदें और बढ़ गईं। चंद्रयान-3 ने इसरो को एक मैसेज भी भेजा। इसमें लिखा था, “MOX, ISTRAC, यह चंद्रयान-3 है। मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।'' चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसरो की सबसे बड़ी चुनौती रोवर प्रज्ञान के साथ ही लैंडिंग मॉड्यूल ‘विक्रम' को स्‍पेसक्राफ्ट के ‘प्रपल्शन मॉड्यूल' से अलग करना होगा। इस दौरान कोई भी गड़बड़ी होने पर मिशन में बाधा आ सकती है। 

इसराे ने 1 अगस्‍त की रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा की ओर रवाना किया था। इस मिशन का मसकद चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कराना और वहां चहलकदमी की क्षमताओं को साबित करना है। अभी तक तीन देश- अमेरिका, सोवियत यूनियन और चीन चंद्रमा पर अपने मिशन लैंड करा पाए हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.