24.2MP सेंसर के साथ Panasonic Lumix BS1H Full-Frame कैमरा भारत में लॉन्च हुआ, जानें प्राइस

Panasonic Lumix BS1H फुल-फ्रेम डिजिटल सिंगल लेंस मिररलेस कैमरा को भारत में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। पैनासोनिक का कहना है कि यह लेटेस्ट डिजिटल कैमरा पैनासोनिक लुमिक्स एस1एच सिनेमा-क्वालिटी वीडियो परफोर्मेंस प्रदान करता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 21 जनवरी 2022 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Panasonic Lumix BS1H में मिलेंगे कई रिकॉर्डिंग मोड
  • इस कैमरा में मिलेंगे दो एसडी कार्ड स्लॉट
  • कैमरा में Panasonic का V-Log फॉर्मेट दिया गया है
Panasonic Lumix BS1H फुल-फ्रेम डिजिटल सिंगल लेंस मिररलेस कैमरा को भारत में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। पैनासोनिक का कहना है कि यह लेटेस्ट डिजिटल कैमरा पैनासोनिक लुमिक्स एस1एच सिनेमा-क्वालिटी वीडियो परफोर्मेंस प्रदान करता है। कैमरा में 24 मेगापिक्सल फुल-फ्रेम सेंसर के साथ Dual Native ISO दिया गया है, तााकि वीडियो को 6K रिजॉल्यूशन पर कैप्चर किया जा सके। कंपनी के अनुसार, कैमरे का इस्तेमाल सिनेमा/डॉक्यूमेंट्री, लाइवस्ट्रीमिंग, एफपीवी ड्रोन पर वीडियो कैप्चर करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मल्टी-कैमरा सेटअप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Panasonic Lumix BS1H price in India, availability

Panasonic Lumix BS1H की कीमत भारत में 3,39,990 रुपये है और इसे Panasonic ब्रांड की दुकानों से भारत में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Panasonic Lumix BS1H specifications, features

Panasonic Lumix BS1H का निर्माण प्रोफेशनल फिल्ममेकर्स, वीडियोग्राफर्स और डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए किया गया है। जैसे कि हमने बताया इसमें 24.2 मेगापिक्सल 35mm फुल-फ्रेम सेंसर के साथ Dual Native ISO टेक्नोलॉजी दी गई है, तााकि वीडियो को 6K/24fps पर कैप्चर किया जा सके। इसके अलावा, इसमें फुल-एचडी HFR रिकॉर्डिंग के साथ साउंड और ऑटोफोकस भी मिलता है। बॉक्स-स्टाइल कैमरा में अधिकतम ISO 51200 तक मिलता है, जिसे 204800 तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें मल्टीपल रिकॉर्डिंग मोड के साथ हाई कनेक्टिविटी और मोबिलिटी भी मिलती है।

Panasonic का कहना है कि लुमिक्स बीएस1एच का इस्तेमाल फिल्ममेकिंग के लिए वीडियो शूट व फुटेज शूट करने के लिए किया जा सकता है। यही नहीं इसका इस्तेमाल लाइवस्ट्रीम में भी किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि कैमरा हीट मैनेजमेंट से लैस है ताकि इसका इस्तेमाल लम्बे समय तक किया जा सके। कैमरा में Panasonic का V-Log फॉर्मेट और V-Log/V-Gamut के 14+ स्टॉप भी दिए गए हैं। इसमें एचडीआर रिकॉर्डिंग के साथ एचएलजी, कम रोशनी वाले इनवायरमेंट में हाई क्वालिटी वाली रिकॉर्डिंग के लिए रॉ वीडियो डेटा आउटपुट भी शामिल है।
Advertisement

पैनासॉनिक लुमिक्स बीएस1एच फुल-फ्रेम कैमरा कनेक्टिविटी विकल्प में दो एसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी जनरेशन 3.1 पोर्ट, एचडीएमआई टाइप-ए, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक्सएलआर माइक्रोफोन पोर्ट शामिल है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कैमरा टाइप

DSLR Camera

इफेक्टिव पिक्सल

24 मेगापिक्सल

सेंसर टाइप

CMOS
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  2. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  7. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  8. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  9. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  10. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.