GoPro Hero 12 Black धांसू कैमरा भारत में लॉन्च, 5.3K, 4K HDR वीडियो करेगा शूट! जानें कीमत

कैमरा में वायरलेस ऑडियो सपोर्ट दिया गया है जिससे कि यह Apple AirPods के साथ ही अन्य ब्लूटूथ डिवासेज जैसे ईयरबड्स, हेडफोन्स और माइक्रोफोन से कनेक्ट हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2023 15:43 IST
ख़ास बातें
  • गोप्रो हीरो 12 ब्लैक में कंपनी ने कुछ दमदार फीचर जोड़े हैं।
  • यह 4K/60 fps रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
  • इसकी सेल 13 सितंबर शाम 4.30 बजे से शुरू होगी।

GoPro Hero 12 Black दो एडिशन में आता है।

Photo Credit: GoPro

GoPro ने अपना नया कैमरा Hero 12 Black लॉन्च कर दिया है। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, और ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह खबर रोचक हो सकती है। GoPro Hero 12 Black कैमरा पिछले मॉडल्स की तुलना में दोगुना रन टाइम दे सकता है, इसमें 5.3K और 4K HDR वीडियो शूट हो सकता है। खास बात ये भी है कि इसमें वायरलेस ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। साथ ही कंपनी ने नए शूटिंग मोड भी इसमें जोड़े हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स। 
 

GoPro Hero 12 Black price

GoPro Hero 12 Black दो एडिशन में आता है। पहला है GoPro Hero 12 Black, जिसकी कीमत कंपनी ने Rs 45,000 रखी है। दूसरा है GoPro Hero 12 Black Creator Edition जिसकी कीमत Rs 65,000 बताई गई है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या प्रमुख ऑनलाइन स्टोर से इसे खरीदा जा सकता है। साथ ही प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसकी सेल 13 सितंबर शाम 4.30 बजे से शुरू होगी। 
Advertisement
 

GoPro Hero 12 Black specifications

गोप्रो हीरो 12 ब्लैक में कंपनी ने कुछ दमदार फीचर जोड़े हैं। इसमें अब नया Max Lens Mod 2.0 एक्सेसरी के तौर पर मिलता है जिससे कि दावा किया गया है कि यह मार्केट में मौजूद सबसे ज्यादा वाइड, 177 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दे सकता है। जिसमें कि यह 4K/60 fps रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। एक्सेसरी के साथ तीन मोड फील्ड ऑफ व्यू के लिए मिल जाते हैं- Max Wide, Max SuperView और Max HyperView मोड। कैमरा पहले से बेहतर हाइपरस्मूद 6.0 वीडियो स्टेबलाइजेशन मिलता है। 

इसके सेंसर के बारे में कहा गया है कि यह 8:7 रेश्यो वाले एक्स्ट्रा लार्ज सेंसर के साथ आता है। वाइडस्क्रीन वीडियो में अब यह 36% ज्यादा वाइड फ्रेम ले सकता है। वहीं, 48% ज्यादा लम्बा फ्रेम ले सकता है। Max Lens Mod 2.0 में 2x स्क्रैच रसिस्टेंस कंपनी ने दिया है। इसके अलावा, कैमरा में वायरलेस ऑडियो सपोर्ट दिया गया है जिससे कि यह Apple AirPods के साथ ही अन्य ब्लूटूथ डिवासेज जैसे ईयरबड्स, हेडफोन्स और माइक्रोफोन से कनेक्ट हो सकता है। इससे फायदा ये होता है कि यूजर इसे किसी व्हीकल पर माउंट करके वॉयस कमांड के जरिए कैमरा को कंट्रोल कर सकता है। GoPro में कंपनी ने नया Quik desktop app सपोर्ट भी दिया है जिससे यह कंप्यूटर से बहुत आसानी से कनेक्ट हो सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit, good controls
  • MagSafe wireless charging
  • Works well with iOS, Siri, and Apple Music
  • Good battery life
  • Very good sound quality and performance on calls
  • Bad
  • Expensive
  • Lack of noise isolation can be bothersome
  • Full feature set needs an iOS device to use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कैमरा टाइप

Digital Camera

सेंसर टाइप

CMOS

डिस्प्ले टाइप

LCD

बैटरी टाइप

Lithium ion

टचस्क्रीन

हां
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.