Apple Event 2026 LIVE: कुछ घंटों में शुरू होगा iPhone लॉन्च इवेट
iPhone, Watch और AirPods के अलावा Apple के स्मार्ट-होम प्रोडक्ट्स को लेकर भी अटकलें हैं। कंपनी लंबे समय से Apple TV, HomePod mini और एक नए Home Hub जैसे प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। हालांकि इनकी लॉन्चिंग आज होगी या बाद में, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। इसलिए इसे पक्का लॉन्च मानने के बजाय संभावित सरप्राइज के तौर पर देखना बेहतर होगा। अगर Apple ने आज कोई नया Home product पेश किया, तो यह इवेंट को सिर्फ iPhone लॉन्च से कहीं ज्यादा बड़ा बना सकता है।
Read This: Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?

आज सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, Apple अपने नए सॉफ्टवेयर की रिलीज डेट भी बता सकता है। iOS 27 पहले ही WWDC 2026 में पेश किया जा चुका है, लेकिन नए iPhone लॉन्च के साथ इसकी फाइनल रिलीज डेट सामने आने की उम्मीद है। नए iPhone मॉडल इसी सॉफ्टवेयर के साथ आएंगे, इसलिए आज की keynote में हार्डवेयर के साथ iOS के कुछ नए फीचर्स पर भी बात हो सकती है। Apple के AI और Siri से जुड़े बदलाव भी इस साल कंपनी के लिए काफी अहम हैं।
Apple आज नए AirPods 5 भी पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें बेहतर Noise Cancellation और नए फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि जिस कैमरा वाले AirPods को लेकर हाल में काफी चर्चा हुई थी, वह इस इवेंट में आने की उम्मीद नहीं है। उसकी लॉन्चिंग कथित तौर पर 2027 तक टल गई है। यानी आज AirPods की घोषणा होती है तो यह ज्यादा बड़ा डिजाइन बदलाव करने के बजाय मौजूदा मॉडल का अपग्रेड हो सकता है।
Read This: AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट

iPhone के अलावा Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी आज के इवेंट में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Series 12 में कोई बड़ा डिजाइन बदलाव नहीं होगा, लेकिन नए हेल्थ और फिटनेस फीचर्स मिल सकते हैं। एक खास चर्चा प्रीमियम Ceramic केस की वापसी को लेकर है। वहीं Ultra मॉडल में नए सेंसर और कुछ डिजाइन बदलाव की उम्मीद है। हालांकि Watch इस इवेंट का मुख्य आकर्षण नहीं होगी, इसलिए बड़े अपग्रेड की उम्मीद फिलहाल कम है।
Read This: इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
Apple के आज के इवेंट में सबसे ज्यादा नजर उसके पहले फोल्डेबल iPhone पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आ सकता है और इसे iPhone Ultra या iPhone Duo नाम दिए जाने की चर्चा है। फोन में करीब 7.8 इंच का अंदरूनी डिस्प्ले और लगभग 5.3-5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। Apple के लिए यह 2017 में iPhone X के बाद सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव हो सकता है। हालांकि फोन की कीमत $2,000 से ज्यादा होने की रिपोर्ट है।
Read This: Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
iPhone 18 Pro Max इस बार Pro सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल होगा और रिपोर्ट्स में इसमें बड़ी बैटरी के साथ कुछ खास कैमरा अपग्रेड की उम्मीद जताई गई है। फोन में करीब 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिल सकता है। 48MP कैमरा सिस्टम के साथ Variable Aperture तकनीक भी आने की चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स में बैटरी क्षमता 5,500mAh के आसपास होने का दावा किया गया है। Pro Max में कैमरा मॉड्यूल भी थोड़ा बड़ा हो सकता है। हालांकि इनमें से ज्यादातर जानकारी अभी लीक्स पर आधारित है और Apple की keynote में तस्वीर साफ होगी।
Read This:
iPhone 18 Pro को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में इस बार कई बड़े अपग्रेड की बात कही गई है। फोन में नई A20 Pro चिप, 120Hz ProMotion डिस्प्ले और कैमरा सिस्टम में बदलाव मिलने की उम्मीद है। Dynamic Island को पहले से छोटा किए जाने की भी चर्चा है। सबसे दिलचस्प फीचर Variable Aperture कैमरा हो सकता है, जिससे मुख्य कैमरे के अपर्चर को बदला जा सकेगा। इसके अलावा बैटरी क्षमता बढ़ने और नए C2 मॉडेम के इस्तेमाल की रिपोर्ट भी सामने आई है। हालांकि इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि आज Apple की ओर से ही होगी।
Apple के इस साल के iPhone लॉन्च में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सितंबर इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश करेगी, लेकिन स्टैंडर्ड iPhone 18 को अभी लॉन्च नहीं करेगी। बेस iPhone 18 के साथ iPhone 18e और दूसरी पीढ़ी के iPhone Air को अगले साल वसंत में लाने की खबर है। यानी Apple इस बार अपने महंगे और प्रीमियम मॉडल पर पहले फोकस कर सकता है। यह कंपनी के पारंपरिक सितंबर लॉन्च पैटर्न से बड़ा बदलाव होगा।

आज के इवेंट में सबसे बड़ा फोकस नए iPhone मॉडल पर रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला Foldable iPhone पेश कर सकता है। इसके अलावा नई Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और नए AirPods मॉडल भी लॉन्च होने की चर्चा है। कुछ रिपोर्ट्स में नए Smart Home प्रोडक्ट्स का भी संकेत दिया गया है। हालांकि Apple ने अभी किसी प्रोडक्ट का नाम आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। इसलिए असली सरप्राइज keynote के दौरान ही सामने आएगा।
अगर आप Apple के आज के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple TV ऐप पर इसे देखा जा सकेगा। कंपनी ने इस बार इवेंट का नाम “Surprise and shine” रखा है। यानी अब से कुछ ही घंटे बाद Apple के नए प्रोडक्ट्स की तस्वीर साफ हो जाएगी। इवेंट Apple Park से आयोजित किया जा रहा है और यह नए CEO John Ternus के दौर का पहला बड़ा Apple keynote होगा।
Apple आज यानी 9 सितंबर 2026 को अपना बड़ा “Surprise and shine” इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस बार कंपनी के लॉन्च इवेंट पर पहले से कहीं ज्यादा नजरें हैं, क्योंकि Apple पहली बार अपने नए CEO John Ternus के नेतृत्व में बड़ा iPhone लॉन्च करने जा रहा है। सबसे बड़ी उम्मीदें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी के पहले Foldable iPhone को लेकर हैं। Apple ने खुद कन्फर्म किया है कि इवेंट भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे शुरू होगा।
Apple आज Surprise and Shine के नाम के साथ ग्लोबल स्तर पर अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro से लेकर iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Fold या iPhone Ultra (संभावित नाम) पेश होने की उम्मीद है। हालांकि, इस बार कंपनी स्टैंडर्ड आईफोन 18 और आईफोन एयर 2 को इस इवेंट में पेश नहीं कर रही है जो कि एक अलग इवेंट में पेश किए जाने की संभावना है। आइए आगामी Apple आईफोन की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Apple Surprise and Shine इवेंट आज रात यानी कि 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार 10.30 बजे शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, एप्पल टीवी ऐप और एप्पल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव इवेंट देख सकते हैं। एप्पल के इस इवेंट में फ्लैगशिप आईफोन के साथ-साथ नई वॉच, एयरपोड्स और अन्य डिवाइसेज लॉन्च होने की उम्मीद हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।