Twitter Logo : ट्विटर से ‘उड़ेगी’ नीली चिड़‍िया, कंपनी का नया लोगो बना ‘X’, क्‍या बोले एलन मस्‍क, जानें

Twitter Logo : कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने ट्विटर में हो रहे बदलाव को कन्‍फर्म कर दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जुलाई 2023 12:14 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर अपने लोगो को बदलने जा रहा है
  • एलन मस्‍क ने दी जानकारी
  • कंपनी का नया लोगो पेश भी कर दिया गया है

X वर्ल्‍ड को एलन मस्‍क के काफी करीब माना जाता है। उनकी स्‍पेस कंपनी का नाम भी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) है।

Photo Credit: @lindayacc

माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदते ही एलन मस्‍क (Elon Musk) ने उसमें बड़े बदलाव के संकेत दे दिए थे। सबसे पहले टॉप लेवल की पुरानी टीम को आउट किया। कर्मचारियों की छंटनी की। फ‍िर अकाउंट वेरिफ‍िकेशन सर्विस ‘ट्विटर ब्‍लू' लेकर आए। रविवार को मस्‍क ने संकेत दिया कि वह कंपनी की रीब्रांडिंग करने जा रहे हैं। ट्विटर की पॉपुलर नीली चिड़‍िया (blue bird) वाले लोगो को एक्‍स (X) के जरिए बदल दिया जाएगा। कई मौकों पर मस्‍क के बयान ने संकेत दिए थे कि नीली चिड़‍िया उन्‍हें पसंद नहीं थी।   

अपने हालिया ट्वीट में एलन मस्‍क ने कहा है कि बहुत जल्द ट्विटर के लोगो को बदला जाएगा। एलन मस्‍क ने एक जगमगाते हुए ‘X' की इमेज पोस्‍ट की है। एक और ट्वीट में मस्‍क ने कहा कि जल्द ही हम ट्विटर की सभी बर्ड्स को अलविदा कह देंगे। कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने ट्विटर में हो रहे बदलाव को कन्‍फर्म कर दिया है। एक ट्वीट में उन्‍होंने नए लोगो की तस्‍वीर शेयर की है।  
Advertisement
 
 

X वर्ल्‍ड को एलन मस्‍क के काफी करीब माना जाता है। उनकी स्‍पेस कंपनी का नाम भी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) है। गौरतलब है कि मस्‍क ने पिछले साल अक्‍टूबर में ट्विटर को खरीद लिया था। कंपनी ने अपने बिजनेस का नाम बदलकर एक्‍स कॉर्प कर दिया था। इसी साल अप्रैल में ट्विटर के लोगो को अस्‍थायी रूप से क्रिप्‍टोकरेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) के जैसा कर दिया गया था। इससे डॉजकॉइन में 30 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल देखा गया था।  
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में मस्‍क ने कहा था कि ट्विटर पर पढ़े जाने वाले पोस्‍ट को सीमित किया जाएगा। मस्‍क के इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद ट्वीट पढ़ने की लिमिट को बढ़ाया गया था। जब से मस्‍क ने ट्विटर को खरीदा है, कई नामचीन हस्तियों ने प्‍लेटफॉर्म का साथ छोड़ दिया है। कंपनी ने रेवेन्‍यू में भी गिरावट आई है।
Advertisement

मस्‍क के सामने एक और चुनौती मेटा (Meta) द्वारा लॉन्‍च किया गया थ्रेड्स (Threads) है। यह ट्विटर की प्रतिद्वंदी सर्विस है, जिसे लॉन्‍च के 5 दिनों में 100 मिलियन से ज्‍यादा साइन-अप मिले हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.