WhatsApp में बदल जाएगा स्टेटस देखने का तरीका, टेस्टिंग में चल रहा नया फीचर

WhatsApp का नया बीटा वर्जन एंड्रॉइड के लिए 2.24.4.23 एक रीडिजाइन स्टेटस टैब प्रदान करता है, जिसके जरिए यूजर्स एक्सीपीरियंस बेहतर होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 10:10 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया बीटा वर्जन 2.24.4.23 एक रीडिजाइन स्टेटस टैब पेश करता है।
  • अपडेटेड इंटरफेस, स्टेटस अपडेट दिखाने के तरीके को बदलता है।
  • यह हर बार स्टेटस अपडेट को खोले बिना कंटेंट पर क्विक व्यू प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp का नया बीटा वर्जन एंड्रॉइड के लिए 2.24.4.23 एक रीडिजाइन स्टेटस टैब प्रदान करता है, जिसके जरिए यूजर्स एक्सीपीरियंस बेहतर होगा। गूगल प्ले स्टोर के जरिए उपलब्ध यह अपडेट, स्टेटस अपडेट देखने के लिए एक नया इंटरफेस प्रदान करता है, जो ऐप के अंदर आसान एक्सेस और बेहतर नेविगेशन पर फोकस करता है।

अपडेटेड इंटरफेस, स्टेटस अपडेट दिखाने के तरीके को बदलता है। पिछले होरिजोंटल लेआउट और प्रोफाइल फोटो आइडेंटिफिकेशन से हटकर नया डिजाइन ज्यादा आसान है। अब यूजर्स पहले शेयर किए गए स्टेटस के थंबनेल प्रीव्यू के जरिए अपडेट टैब के टॉप पर स्टेटस अपडेट ट्रे से सीधे स्टेटस अपडेट का प्रीव्यू कर सकते हैं। यह हर बार स्टेटस अपडेट को खोले बिना कंटेंट पर क्विक व्यू प्रदान करता है।

यूजर्स की प्रतिक्रिया के बाद यह रीडिजाइन अपडेट आया है, जिसने पिछले लेआउट में फीचर्स की कमी को उजागर किया था। प्रीव्यू के लिए बड़े थंबनेल पेश करके वॉट्सऐप ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करना चाहता है, जिससे यूजर्स आसानी से यह तय कर सकते हैं कि किस अपडेट को पूरी तरह से देखना है। इसके अलावा रीडिजाइन अपडेट टैब के अंदर चैनल पोस्ट की प्लेसमेंट और विजिबिलिटी को प्रभावित करता है, जिसमें स्टेटस और चैनल अपडेट दोनों शामिल हैं। स्टेटस अपडेट के लिए नया कार्ड-स्टाइल फॉर्मेट ज्यादा बेहतर बनाता है, इससे चैनल अपडेट के तरीके में बदलाव आता है। इन कार्ड-बेस्ड प्रीव्यू का पहला टारगेट स्टेटस अपडेट को आसान चयन और स्टेटस व्यू की सुविधा प्रदान करना है।

वर्तमान में यह रीडिजाइन इंटरफेस बीटा टेस्टिंग फेज में है और बीटा टेस्टर्स के चुनिंदा ग्रुप के लिए उपलब्ध है। वॉट्सऐप के स्टेबल वर्जन में यह कैसा होगा यह सब यूजर्स की प्रतिक्रिया और नई टेक्नोलॉजी पर निर्भर करेगा। WhatsApp अन्य फीचर्स पर भी काम कर रहा है जैसे बेहतर सिक्योरिटी के लिए सभी डिवाइसेज में चैट लॉक को सिंक्रोनाइज करना और एंड्रॉइड के क्विक शेयर जैसा फाइल-शेयरिंग फीचर की टेस्टिंग करना।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.