WhatsApp Upcoming Features: व्हाट्सऐप में आ रहा है नया फीचर, खत्म हो जाएगी ये बड़ी समस्या

इस अपडेट के बाद यूजरनेम के आधार पर कॉन्टैक्ट को मैनेज और सेव करना संभव हो जाएगा। WhatsApp पर ये "Usernames" ऑप्शन प्राइवेसी की एक एक्स्ट्रा लेयर लेकर आएगा, ताकि यूजर को किसी को मैनेज भेजते समय अपना फोन नंबर शेयर करने की आवश्यकता न हो। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 16:55 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर जल्द कॉन्टैक्ट्स को लिंक्ड डिवाइस पर भी सेव किया जा सकेगा
  • नए कॉन्टैक्ट से चैट करने के लिए नंबर को केवल WhatsApp पर सेव कर सकेंगे
  • Username के आधार पर सर्च करने और सेव करने का फीचर भी जोड़ा जाएगा

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp दुनियाभर में सबसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ने पर फोकस करता है। पिछले कुछ समय से WhatsApp अपने बीटा वर्जन में नए फीचर्स को टेस्ट कर रहा है। अब, प्लेटफॉर्म ने एक नए फीचर की आधिकारिक घोषणा की है, जिसके आने के बाद यूजर्स की एक बड़ी समस्या हल हो जाएगी। नया फीचर कॉन्टैक्ट सेव करने से जुड़ा है। वर्तमान में यूजर्स को किसी लिंक्ड डिवाइस पर किसी व्यक्ति से चैट करने के लिए उसके फोन नंबर को प्राइमरी डिवाइस में सेव करना होता था, लेकिन नए फीचर के आने के बाद किसी भी लिंक्ड डिवाइस में कॉन्टैक्ट सेव किया जा सकेगा।

WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में एक बिल्कुल नए फीचर की घोषणा करते हुए बताया कि जल्द ही यूजर्स WhatsApp Web और Windows या अन्य लिंक किए गए डिवाइसों पर भी कॉन्टैक्ट जोड़ सकेंगे या उन्हें मैनेज करने में सक्षम होंगे। जैसा कि हमने बताया, अब तक यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइस से ही कॉन्टैक्ट को जोड़ने में सक्षम थे। उन्हें या तो फोन नंबर टाइप करके या QR कोड स्कैन करके फोन नंबर को प्राइमरी डिवाइस में जोड़ना होता था, लेकिन जल्द ही यह काम आसान होने वाला है।

यह भी बताया गया है कि प्लेटफॉर्म किसी कॉन्टैक्ट को केवल WhatsApp पर सेव करने के लिए एक नया ऑप्शन भी पेश कर रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स को किसी कॉन्टैक्ट से चैट करने के लिए उस व्यक्ति का फोन नंबर डिवाइस में सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसके बजाय फोन नंबर को सीधा WhatsApp पर सेव किया जा सकेगा। प्लेटफॉर्म का कहना है कि यह सुविधा तब आदर्श होती है जब यूजर अपना फोन दूसरों के साथ शेयर कर रहा हो या यदि वह अपने फोन पर एक से अधिक WhatsApp अकाउंट मैनेज करते हुए पर्सनल और बिजनेस कॉन्टैक्ट को अलग करना चाहता हो।

WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, "यदि आप कभी अपना फोन खो देते हैं या डिवाइस बदलते हैं तो आपके द्वारा WhatsApp पर सेव किए गए कॉन्टैक्ट रिस्टोर हो सकते हैं।"
Advertisement

आगे बताया गया है कि इस अपडेट के बाद यूजरनेम के आधार पर कॉन्टैक्ट को मैनेज और सेव करना संभव हो जाएगा। WhatsApp पर ये "Usernames" ऑप्शन प्राइवेसी की एक एक्स्ट्रा लेयर लेकर आएगा, ताकि यूजर को किसी को मैनेज भेजते समय अपना फोन नंबर शेयर करने की आवश्यकता न हो। 
Advertisement

WhatsApp ने इशारा दिया है कि यह इस दिशा में केवल एक शुरुआत है और इस फीचर के तैयार होने तक प्लेटफॉर्म और भी कई अन्य सुविधाएं शेयर करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.