वो दिन दूर नहीं! WhatsApp यूजर्स ‘सिग्‍नल’ और ‘टेलीग्राम’ वालों से कर पाएंगे चैट, आ रहा सबसे तगड़ा फीचर

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग की सुविधा प्रदान करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 18:16 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp जल्द ही क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग की सुविधा प्रदान करने वाला है।
  • WhatsApp पर यूजर्स किसी भी थर्ड पार्टी ऐप से मैसेज रिसिव कर पाएंगे।
  • WhatsApp पर यह फीचर ऑप्ट-इन किया जाएगा।

Photo Credit: Pexols/Anton

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग की सुविधा प्रदान करने वाला है। थर्ड पार्टी चैट के लिए सपोर्ट लोगों को वॉट्सऐप पर यूजर्स को टेक्स्ट करने के लिए एक अलग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। Meta ने कहा है कि यूजर्स को सर्विस में स्पैम होने से रोकने के लिए यह फीचर ऑप्ट-इन किया जाएगा। वॉट्सऐप की क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग सुविधा शुरू करने की जानकारी EU के डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) की समय सीमा से पहले आई है जो कि 6 मार्च है।

वॉट्सऐप इंजीनियरिंग डायरेक्टर डिक ब्रौवर ने वायर्ड से कंफर्म किया कि जब वॉट्सऐप पर आगामी चैट इंटरऑपरेबिलिटी शुरू हो जाएगी तो यूजर्स कई प्रकार के अटैचमेंट्स के साथ मैसेज भेज पाएंगे। यूजर्स को अपनी चैट लिस्ट के टॉप पर एक नया "थर्ड पार्टी चैट" सेक्शन नजर आएगा जो कि उन्हें अन्य प्लेटफार्म्स पर यूजर्स से आने वाले मैसेज के बारे में जानकारी देगा और वॉट्सऐप के E2EE एन्क्रिप्शन द्वारा प्रोटेक्टेड चैट से अलग रखेगा।

WhatsApp यूजर्स को मैसेज भेजने के लिए अन्य चैट प्लेटफॉर्म ओपन सोर्स सिग्नल प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके मैसेज को एन्क्रिप्ट कर सकते हैं और उन्हें भेज सकते हैं। मैसेज भेजने और पाने के लिए Meta के स्वामित्व वाले चैट प्लेटफॉर्म से कनेक्ट हो सकते हैं। ब्रौवर ने बताया कि वॉट्सऐप अपने क्लाइंट-सर्वर प्रोटोकॉल का दस्तावेजीकरण कर रहा है जो अन्य चैट सर्विस से अपने क्लाइंट को सीधे वॉट्सऐप के सर्वर से जोड़ने और सभी प्लेटफार्म पर यूजर्स को मैसेज भेजने देगा।

अगर कंपनियां इस प्रक्रिया को फॉलो नहीं करना चाहती हैं तो उन्हें यह दिखाना होगा कि उनका एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल वॉट्सऐप के सिक्योरिटी स्टैंडर्ड से मेल खाता है या लो सिक्योर "प्रॉक्सी" का इस्तेमाल करता है जो कि उनकी सर्विस के साथ कम्युनिकेट करता है। रिपोर्ट के अनुसार, कई लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है कि क्या उन्होंने थर्ड पार्टी चैट के लिए सपोर्ट जोड़ने के लिए वॉट्सऐप के साथ साझेदारी की है।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि सामान्य एसएमएस मैसेज थर्ड पार्टी के चैट फीचर के लिए सपोर्ट नहीं करेंगे। आपको बता दें कि सामान्य चैट से अलग चैट प्लेटफॉर्म पर कॉलिंग और ग्रुप चैट इस साल उपलब्ध नहीं होगी। ब्रौवर ने यह भी कहा कि वॉट्सऐप चैट पर फीचर्स को थर्ड पार्टी चैट के मुकाबले में अलग स्पीड से तैयार किया जाएगा। स्पैम और स्कैम को रोकने के लिए यूजर्स को थर्ड पार्टी के प्लेटफार्म से चैट पाने का विकल्प भी चुनना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Meta, Third Party Chats, DMA

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.