WhatsApp में आ रहा Google का धांसू फीचर! फर्जी फोटो की करें तुरंत पहचान, ऐसे करेगा काम

WhatsApp एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है जिससे किसी भी इमेज को क्रॉस चेक किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 10:28 IST
ख़ास बातें
  • फोटो को डाउनलोड करने के बाद यूजर के पास यह फीचर उपलब्ध होगा।
  • यह फीचर Google के रीवर्स इमेज सर्च फंक्शन पर निर्भर करता है।
  • फिलहाल यह बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp बीटा के Android 2.24.23.13 वर्जन में इस फीचर को जोड़ा गया है।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है जिससे किसी भी इमेज को क्रॉस चेक किया जा सकेगा। आज के समय फोटो या इमेजिस के साथ छेड़छाड़ बहुत ही आम बात हो गई है। इंटरनेट से किसी भी फोटो को लेकर अब आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है। लेकिन Whatsapp ने अब इसे जांचने का इलाज ढूंढ लिया है। वॉट्सऐप पर अब यूजर प्राप्त हुई फोटो की पड़ताल कर सकेंगे। 

यह नया फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और इसे टेस्ट किया जा रहा है। जल्द ही यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। WABetaInfo के अनुसार, दरअसल यह रीवर्स इमेज लुकअप की सुविधा देता है। यूजर जान सकेगा कि फोटो आखिर कहां से आई है, इंटरनेट पर जो फोटो मौजूद हैं वो इससे मेल खाती हैं या नहीं। इस तरह से किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गई फोटो का पता लगाना बहुत आसान हो जाएगा जिससे यूजर फेक न्यूज से भी बच सकेगा। 

WhatsApp बीटा के Android 2.24.23.13 वर्जन में इस फीचर को जोड़ा गया है। चैट में प्राप्त हुई फोटो को डाउनलोड करने के बाद यूजर के पास यह फीचर उपलब्ध होगा। इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को वॉट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करना होगा। तीन डॉट वाले मेन्यु पर टैप करके Search on web > Search पर जाकर इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि Gadgets 360 स्टाफ मेंबर्स इसे लेटेस्ट वर्जन पर भी टेस्ट नहीं कर सके, क्योंकि उस समय यह उपलब्ध नहीं था। 

यह फीचर Google के रीवर्स इमेज सर्च फंक्शन पर निर्भर करता है। इसलिए WhatsApp यूजर को सुविधा देता है कि वे इसे अपने विवेक से ही इस्तेमाल कर सकें। वहीं, नोट करने वाली बात यह भी है कि वॉट्सऐप जब एक बार इमेज को Google के पास प्रोसेसिंग के लिए भेज देता है तो उसके पास इसका एक्सेस नहीं रह जाता है। यानी कि इमेज का एक्सेस किसी भी रूप में प्लेटफॉर्म अपने पास नहीं रखता है। फिलहाल यह बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.