WhatsApp HD Photos : वॉट्सऐप का नया फीचर! HD क्‍वॉलिटी में शेयर करें फोटो, ऐसे करता है काम

WhatsApp HD Photos : मेटा का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों में यह फीचर यूजर्स को मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 20:50 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप चैट से एचडी क्‍वॉलिटी में शेयर की जा सकेंगी फोटोज
  • नए फीचर को रोलआउट कर द‍िया गया है
  • जल्‍द यह फीचर सभी यूजर्स को मिलने लग जाएगा

एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स अब वॉट्सऐप चैट में हाई क्‍वॉलिटी और हाई रेजॉलूशन इमेजेस शेयर कर सकेंगे।

वॉट्सऐप (WhatsApp) पर अब आप HD क्‍वॉलिटी में फोटो शेयर कर सकेंगे। चैट ऐप्लिकेशन में ही यह फीचर मिलना शुरू हो गया है। मेटा का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों में यह फीचर यूजर्स को मिलना शुरू हो जाएगा। वॉट्सऐप की ओर से बताया गया है कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स अब वॉट्सऐप चैट में हाई क्‍वॉलिटी और हाई रेजॉलूशन इमेजेस शेयर कर सकेंगे। यही नहीं, वॉट्सऐप वेब और डेस्‍कटॉप यूजर्स भी HD इमेजेस सेंड कर पाएंगे। वॉट्सऐप के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा ने यह जानकारी भी दी है कि जल्‍द वॉट्सऐप पर एचडी क्‍वॉलिटी वीडियोज भेजे जा सकेंगे।  

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस फीचर के रोलआउट का ऐलान किया। जैसे ही कोई यूजर चैट में इमेज को ऐड करेगा, उसे HD आइकन दिखाई देगा। 



इस फीचर को कुछ वक्‍त पहले ही टेस्‍ट किया गया था। हालांकि ध्‍यान देने वाली बात है कि एचडी इमेजेस शेयर करते समय ज्‍यादा डेटा की खपत होगी। ऐसी इमेजेज फोन में स्‍टोरेज भी ज्‍यादा लेंगी। 
Advertisement
 

कैसे काम करता है WhatsApp ‘HD photos'

वॉट्सऐप के इस फीचर को WABetaInfo ने सबसे पहले स्‍पॉट किया था। दावा है कि यूजर जब भी फोटो शेयर करेंगे, एचडी इमेज थोड़ी सी कंप्रेस हो जाएगी। यूजर्स का हर बार मैनुअली रूप से एचडी का ऑप्‍शन सिलेक्‍ट करना होगा। 

हालांकि मेटा ने यह नहीं बताया है कि वह एचडी फोटो को कितना कंप्रेस करेगी। वॉट्सऐप पहले ही बता चुका है कि यूजर्स जो एचडी इमेज शेयर करेंगे, वो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सिक्‍योर होंगी। मान लीजिए कि आप किसी को एचडी फोटोज शेयर करते हैं और उसका इंटरनेट स्‍लो है, तो वह यूजर्स एचडी के बजाए स्‍टैंडर्ड फोटोज डाउनलोड कर सकेगा।  
Advertisement

हाल में ब्रैंड ने वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन-शेयरिंग फीचर भी शुरू किया है। यह काफी हद तक Google मीट और जूम के जैसा दिखता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.