WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर

यह फीचर PayU प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करेगा। UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान का होगा विकल्प।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Airtel, Jio, Vi जैसे सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के रीचार्ज अब WhatsApp से ही
  • पेमेंट प्रोसेस बहुत आसान है और कुछ ही स्टेप्स में पूरा हो जाता है।।
  • यह फीचर PayU प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करेगा।

Airtel, Jio, Vi जैसे सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के रीचार्ज अब WhatsApp से ही हो सकेंगे।

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर शुरू किया है। यूजर्स अब प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज सीधे WhatsApp के माध्यम से ही कर सकेंगे। इसके लिए आपको ऐप से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यानी अगर आप चैट कर रहे हैं और इसी बीच आपको मोबाइल रीचार्ज करवाना हो तो व्हॉट्सऐप के अंदर से ही अब रीचार्ज भी हो जाएगा। यह नया फीचर Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। कुछ ही समय में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं WhatsApp से मोबाइल रीचार्ज। 

Airtel, Jio, Vi जैसे सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के रीचार्ज अब WhatsApp से ही हो सकेंगे। कंपनी ने ऐप में नए फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है जिसके तहत आप अब अपना या अपने परिवार, दोस्तों का मोबाइल नंबर WhatsApp से ही रिचार्ज कर सकते हैं। WhatsApp के अंदर ही सभी प्लान्स को आप चेक कर सकते हैं। पेमेंट प्रोसेस बहुत आसान है और कुछ ही स्टेप्स में पूरा हो जाता है। WhatsApp से मोबाइल रीचार्ज का तरीका यहां पर बताया जा रहा है। 

Advertisement

यह फीचर PayU प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करेगा। कंपनी का दावा है कि PayU ट्रांजैक्शन यूजर को सुरक्षा और स्पीड दोनों ही प्रदान करते हैं। कंपनी का कहना है कि देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के यूजर्स अब ऐप के अंदर ही मोबाइल प्लान रिचार्ज करवा सकते हैं।  

WhatsApp से मोबाइल रीचार्ज कैसे करें

WhatsApp पर आपको होमस्क्रीन पर एक नया ₹ (रुपया) आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर टैप करके आप पेमेंट, रिचार्ज जैसी सर्विसेज के अंदर जा सकते हैं। यह यूजर को UPI पेमेंट करने की सुविधा भी देता है। यानी हर तरह की डिजिटल पेमेंट की सुविधा यहां मिलती है। ₹ (रुपया) आइकन पर टैप करने के बाद आपको मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज का विकल्प चुनना है। संबंधित मोबाइल नम्बर यहां भर दें। उसके बाद टेलीकॉम ऑपरेटर की पुष्टि करें। अब पसंद का प्लान चुनें और पेमेंट का तरीका सिलेक्ट करें। यहां पर आपको UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान का विकल्प मिल जाता है जिसमें से कोई एक तरीका आप चुन सकते हैं। मेथड सिलेक्ट करके पेमेंट करें और हो गया रिचार्ज!
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.