WhatsApp ने iOS बीटा यूज़र्स के लिए रिलीज किए दो नोटिफिकेशन फीचर

WhatsApp ने iOS beta यूज़र्स के लिए नोटिफिकेशन से संबंधित दो नए फीचर पेश किए हैं। पहला फीचर सिस्टम नोटिफिकेशन में प्रोफाइल पिक्चर दिखाता है और दूसरा फीचर नोटिफिकेशन में वह जानकारी प्रदान करता है जो कि आपको ग्रुप में किसी ने मैनशन व रिप्लाई के जरिए दी है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 जनवरी 2022 11:23 IST
ख़ास बातें
  • 2.22.1.1 iOS बीटा अपडेट में मिला है नोटिफिकेशन में प्रोफाइल पिक्चर फीचर
  • ग्रुप चैट में मेनशन व रिप्लाई की जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी
  • दोनों ही फीचर्स को अलग-अलग अपडेट्स के जरिए रोल-आउट किया जा रहा है
WhatsApp ने iOS बीटा यूज़र्स के लिए नोटिफिकेशन से संबंधित दो नए फीचर पेश किए हैं, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। पहला फीचर सिस्टम नोटिफिकेशन में प्रोफाइल पिक्चर दिखाता है और दूसरा फीचर नोटिफिकेशन में वह जानकारी प्रदान करता है जो कि आपको ग्रुप में किसी ने मैनशन और रिप्लाई के जरिए दी है। दोनों ही फीचर्स को अलग-अलग अपडेट के जरिए रोल-आउट किया जा रहा है। हाल ही में व्हाट्सऐप को लेकर जानकारी मिली थी कि वह वर्क में कॉन्टेक्ट इन्फो पेज में रिडिज़ाइन इंटरफ्रेस लेकर आने वाला है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, नोटिफिकेशन में प्रोफाइल पिक्चर से संबंधित फीचर को iOS 15 पर 2.22.1.1 बीटा का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए रोलआउट किया गया है।

2.22.1.1 बीटा अपडेट में WhatsApp ने नोटिफिकेशन में प्रोफाइल फोटो के सपोर्ट को एड किया है। ऐसे में जब भी यूज़र्स को किसी पर्सनल चैट व ग्रुप के जरिए मैजे प्राप्त होगा, वह नोटिफिकेशन में सेंडर की प्रोफाइल फोटो देख सकेंगे। फिलहाल, यह फीचर कुछ ही लोगों तक सीमित है, लेकिन जैसे ही यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि नए फीचर में किसी प्रकार का बग मौजूद नही हैं, वैसे ही इसे जल्द ही सभी लोगों के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

दूसरे बीटा अपडेट की बात करें, तो इसमें यदि यूज़र को किसी ग्रुप में कोई किसी मैसेज का रिप्लाई करता है या फिर किसी मैसेज के लिए यूज़र को मैनशन करता है, तो वह जानकारी व्हाट्सऐप ने नोटिफिकेशन में प्रदान की है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर केवल ग्रुप चैट तक ही सीमित है, इसका इस्तेमाल व्यक्तिगत चैट में नहीं किया जाएगा। WABetaInfo ने iOS डिवाइस पर काम करने वाले इन दोनों ही फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.