WhatsApp ने रिलीज किया नया प्राइवेसी फीचर! हाइड हो जाएगा आपका फोन नंबर

इस फीचर की मदद से किसी कम्युनिटी से जुड़ते समय यूजर का फोन नंबर सभी अन्य सदस्यों से छिपाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 21:48 IST
ख़ास बातें
  • Android और iOS बीटा के लिए रिलीज किया गया फोन नंबर प्राइवेसी फीचर
  • Android पर WhatsApp beta वर्जन 2.23.14.19 पर उपलब्ध
  • iOS के लिए बीटा वर्जन 23.14.0.70 पर उपलब्ध है फीचर

WhatsApp ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन नंबर प्राइवेसी फीचर के रोलआउट की घोषणा नहीं की है

WhatsApp कथित तौर पर कम्युनिटी के सदस्यों के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर शुरू कर रहा है। पहले कहा गया था कि नया फीचर टेस्ट किया जा रहा है, जो यूजर्स को किसी कम्युनिटी में शामिल होने के दौरान अपने फोन नंबर को छिपाने की सुविधा देगा। कथित तौर पर "फोन नंबर प्राइवेसी" नाम का फीचर सभी Android और iOS बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसके साथ, यूजर्स कम्युनिटी के अन्य सदस्यों से अपना नाम और फोन नंबर छिपाकर बातचीत में भाग ले सकते हैं और मैसेज पर अपने रिएक्शन दे सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने आधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया है कि वह सभी यूजर्स के लिए फोन नंबर प्राइवेसी फीचर को कब लाइव करना चाहता है।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप ने सभी Android और iOS बीटा टेस्टर्स के लिए कम्युनिटी के लिए एक फोन नंबर प्राइवेसी फीचर जारी किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह सभी Android और iOS बीटा टेस्टर्स के लिए क्रमशः Android पर WhatsApp beta वर्जन 2.23.14.19 और iOS के लिए बीटा वर्जन 23.14.0.70 पर उपलब्ध है।
Advertisement

इस फीचर की मदद से किसी कम्युनिटी से जुड़ते समय यूजर का फोन नंबर सभी अन्य सदस्यों से छिपाया जा सकता है। वर्तमान में, 'कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप इंफो' में कम्युनिटी मेंबर्स की लिस्ट पहले से ही छिपी हुई है, लेकिन यदि कोई यूजर रिएक्शन के जरिए बातचीत में शामिल होता है, तो उसका फोन नंबर दिखाई देता है। नया फोन नंबर प्राइवेसी फीचर यह सुनिश्चित करेगा कि किसी मैसेज पर रिएक्शन जोड़ते समय भी यूजर का कॉन्टैक्ट नंबर कम्युनिटी के अन्य सदस्यों को नहीं दिखाई दे।

रिपोर्ट में कम्युनिटी के लिए फोन नंबर प्राइवेसी फीचर दिखाने वाला एक स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जिससे यूजर्स को यह पता चलता है कि जब यह व्यापक रूप से शुरू होगा तो यह कैसा दिख सकता है। इसे 'कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप इंफो' से एक्सेस किया जा सकता है। इस फीचर को चालू करते समय, व्हाट्सऐप यूजर्स को सचेत करता है कि उनका नंबर कम्युनिटी एडमिन और उन सदस्यों को छोड़कर अन्य प्रतिभागियों से छिपा रहेगा, जिन्होंने पहले से ही अपने कॉन्टैक्ट नंबर सेव करे हैं। यह नया प्राइवेसी फीचर केवल कम्युनिटी के सदस्यों के लिए लागू है, क्योंकि कम्युनिटी एडमिन का फोन नंबर हमेशा दिखाई देता है। यूजर्स के पास बाद में प्राथमिकता के अनुसार इसे विशिष्ट कम्युनिटी मेंबर्स के साथ शेयर करने का ऑप्शन भी होगा।
Advertisement

हालांकि, WhatsApp ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन नंबर प्राइवेसी फीचर के रोलआउट की घोषणा नहीं की है। अंतिम रिलीज से पहले इसमें बदलाव हो सकता है। यदि आप नए सिक्योरिटी फीचर को आजमाना चाहते हैं, तो आप Google Play, Apple Store और TestFlight ऐप से WhatsApp का लेटेस्ट बिल्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.