WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर

WhatsApp ने Parent Managed Accounts फीचर लॉन्च किया है, जिससे 13 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट पर पैरेंट्स ज्यादा कंट्रोल रख सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 12:33 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने बच्चों के लिए Parent Managed Account फीचर शुरू किया
  • पैरेंट्स तय कर सकेंगे बच्चे को कौन मैसेज या कॉल कर सकता
  • अकाउंट सेटिंग्स बदलने के लिए 6 अंकों का Parent PIN जरूरी

WhatsApp पर अब पैरेंट्स तय कर सकेंगे बच्चे को कौन मैसेज या कॉल कर सकता

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Parent Managed Accounts है। इस फीचर के जरिए माता पिता या गार्जियन बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल कर सकेंगे और उनकी चैटिंग एक्टिविटीज पर निगरानी रख सकेंगे। कंपनी के मुताबिक यह फीचर खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इससे पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे को कौन मैसेज कर सकता है, वह किन ग्रुप्स में शामिल हो सकता है और उसकी प्राइवेसी सेटिंग्स कैसी रहेंगी।

WhatsApp के मुताबिक इस फीचर के तहत पैरेंट्स को अपने फोन और बच्चे के फोन को आपस में लिंक करना होगा। इसके बाद बच्चे का अकाउंट पैरेंट या गार्जियन के कंट्रोल में रहेगा। पैरेंट्स यह भी देख सकेंगे कि किसी अनजान कॉन्टैक्ट से आए मैसेज रिक्वेस्ट को स्वीकार करना है या नहीं। इसके अलावा वे बच्चे के अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स को भी मैनेज कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि इन कंट्रोल्स को एक्सेस करने के लिए एक Parent PIN की जरूरत होगी। यह छह अंकों का पिन होगा, जिसकी मदद से सिर्फ पैरेंट्स ही बच्चे के अकाउंट की सेटिंग्स बदल सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे खुद इन सेटिंग्स में बदलाव न कर सकें।

WhatsApp ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन अकाउंट्स में होने वाली सभी निजी चैट्स पहले की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेंगी। यानी WhatsApp या कोई तीसरा व्यक्ति मैसेज को देख या सुन नहीं सकेगा। कंपनी का कहना है कि इस फीचर का मकसद परिवारों को एक सुरक्षित और कंट्रोल्ड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म देना है।

WhatsApp के अनुसार यह फीचर धीरे धीरे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। Parent Managed Accounts केवल 13 साल से कम उम्र के यूजर्स (या किसी देश में तय न्यूनतम उम्र सीमा से कम) के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें सेटअप करने के लिए पैरेंट या गार्जियन की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

Advertisement

WhatsApp Parent Managed Account ऐसे करें सेटअप;

  • बच्चे के फोन में Google Play Store या Apple App Store से WhatsApp डाउनलोड करें
  • ऐप खोलकर Agree and Continue पर टैप करें
  • More Options में जाकर Create a Parent Managed Account चुनें
  • बच्चे का फोन नंबर दर्ज कर उसे वेरिफाई करें
  • बच्चे की जन्मतिथि दर्ज करें और उम्र कन्फर्म करें
  • अब Continue पर टैप कर अकाउंट को पैरेंट के फोन से लिंक करें

अब अपने फोन पर बच्चे का अकाउंट ऐसे लिंक करें;

  • अपने फोन से बच्चे के फोन पर दिख रहा QR Code स्कैन करें
  • पैरेंट के तौर पर अपनी पहचान वेरिफाई करें
  • 6 अंकों का Parent PIN बनाएं और Next पर टैप करें
  • अब Done करने के साथ अकाउंट लिंक हो जाएगा
  • इसके बाद अपने बच्चे के फोन पर WhatsApp पर अपना बनाया 6 अंकों का PIN डालें
  • Continue पर टैप करें और सेटअप पूरा करने के बाद बच्चे के फोन में प्रोफाइल नाम और फोटो जोड़ी जा सकती है

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.