WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स

WhatsApp ने अकाउंट सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए तीन नए फीचर्स पेश किए हैं। अब कई Passkeys जोड़ने के साथ मजबूत पासवर्ड और अनजान कॉल्स की ज्यादा जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 15:08 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp अकाउंट में अब एक से ज्यादा Passkeys जोड़ सकेंगे
  • Two-Step Verification में मजबूत पासवर्ड का मिलेगा ऑप्शन
  • अनजान कॉल्स पर नंबर और कॉमन ग्रुप की जानकारी मिलेगी

WhatsApp ने अकाउंट सिक्योरिटी के लिए कई Passkeys समेत तीन नए फीचर पेश किए

Photo Credit: Reuters

WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए Meta ने तीन नए सिक्योरिटी फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी ने Two-Step Verification को पहले से ज्यादा मजबूत करने, एक WhatsApp अकाउंट में एक से ज्यादा Passkey जोड़ने और अनजान नंबर से आने वाली कॉल के बारे में ज्यादा जानकारी दिखाने का अपडेट जारी किया है। Meta के मुताबिक, इन बदलावों का मकसद अकाउंट को टेकओवर और संदिग्ध कॉल जैसे मामलों से बचाने में मदद करना है।

WhatsApp में Passkey का इस्तेमाल अकाउंट में दोबारा लॉगिन करने के लिए किया जाता है। इसमें यूजर अपने फोन के फिंगरप्रिंट, Face ID या स्क्रीन लॉक के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई कर सकता है। Meta के मुताबिक, अब तक 1 अरब से ज्यादा लोग WhatsApp पर Passkey सेट कर चुके हैं। नए अपडेट के बाद एक अकाउंट में एक से ज्यादा Passkey जोड़ी जा सकेंगी।

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के काम आएगा जो WhatsApp अकाउंट को Android और iPhone जैसे अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल करते हैं। यूजर WhatsApp की Settings > Account > Passkeys में जाकर Passkey मैनेज कर सकेंगे।

WhatsApp का Two-Step Verification फीचर भी अब पहले से ज्यादा मजबूत होने वाला है। अभी तक इसमें अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए 6 डिजिट का PIN इस्तेमाल किया जाता था। अब कंपनी इसे एक ज्यादा मजबूत Password में अपग्रेड कर रही है। नए पावसवर्ड में अक्षर और नंबर के साथ @,$,# जैसे स्पेशल करैक्टर भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे किसी के लिए Two-Step Verification का अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है।

WhatsApp ने अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को लेकर भी एक बदलाव किया है। Android यूजर्स को किसी ऐसे व्यक्ति की कॉल आने पर, जिसका नंबर कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं है, अब ज्यादा कॉन्टैक्स्ट दिखाई देगा।

Advertisement

कॉल उठाने से पहले यूजर को यह जानकारी मिल सकेगी कि कॉल करने वाला नंबर किसी दूसरे देश का है या नहीं और क्या उस व्यक्ति के साथ आपका कोई कॉमन WhatsApp ग्रुप है। इससे यूजर को कॉल उठाने से पहले यह समझने में मदद मिल सकती है कि सामने वाला व्यक्ति कौन हो सकता है।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि इसे पूरी तरह ऑटोमैटिक कॉल स्क्रीनिंग या कॉल ब्लॉकिंग फीचर नहीं कहा जा सकता। WhatsApp यहां अनजान कॉलर के बारे में अतिरिक्त जानकारी दे रहा है, ताकि यूजर खुद तय कर सके कि उसे कॉल उठानी है या नहीं।

Meta का कहना है कि WhatsApp पर बातचीत End-to-End Encryption के जरिए सुरक्षित रहती है और कंपनी अकाउंट की सुरक्षा के लिए नए तरीके जोड़ती रहती है। नए फीचर्स भी इसी दिशा में हैं, जिनमें Account Takeover से बचाव, मजबूत Two-Step Verification और अनजान कॉलर्स के बारे में ज्यादा जानकारी शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  5. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  6. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  7. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  8. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  9. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  10. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.